एक्सप्लोरर

LIC Bachat Plus: बचत और लाइफ इंश्योरेंस दोनों देती है ये पॉलिसी, 90 दिन के बच्चे का भी हो जाएगा बीमा

LIC Bachat Plus: अगर आपको तलाश है किसी ऐसी बीमा पॉलिसी की जिसमें जीवन बीमा के साथ-साथ हो जाए सेविंग भी तो तुरंत पूरी खबर पढ़िए. यहां निवेश से होगा फायदा ही फायदा.

LIC Bachat Plus: एलआईसी बचत प्लस ये एक तरह का नॉन लिंक्ड इंडीविजुअल, लाइफ एश्योरेंस सेविंग प्लान है. इस योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से निवेश किया जा सकता है. साथ ही यदि मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने से पहले पॉलिसी लेने वाले की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को बीमा राशि दी जाती है. साथ ही अगर पॉलिसीहोल्डर पॉलिसी मैच्योर होने की तारीख तक जीवित रहता है तो खुद उसे मैच्योरिटी अमाउंट का भुगतान किया जाता है.

प्रीमियम की बारीकियां

पॉलिसी के तहत बेसिक सम एश्योर्ड 1 लाख रुपये है. वहीं इसकी अधिकतक कोई सीमा नहीं है. प्रीमियम का भुगतान 5 साल की सीमित अवधि के लिए एकमुश्त सिंगल प्रीमियम के तौर पर या फिर लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के तौर पर किया जा सकता है. अगर किस्तों में प्रीमियम भरना चाहते हैं तो इसे मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भरा जा सकता है. अगर आप बिना किसी एजेंट या मध्यस्थ के पॉलिसी ऑनलाइन खरीदते हैं तो छूट भी मिलती है. यह सिंगल प्रीमियम विकल्प के मामले में प्रीमियम का 2 पर्सेंट और लिमिटेड प्रीमियम विकल्प के मामले में प्रीमियम का 7 पर्सेंट रहेगा.

​मृत्यु होने पर रकम

यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो सम एश्योर्ड के लिए सिंगल प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के तहत 2-2 विकल्प दिए गए हैं. सिंगल प्रीमियम के तहत व्यक्ति को पहले से चुने गए बेसिक सम एश्योर्ड के लिए टैब्युलर प्रीमियम की 10 गुना या फिर 1.25 गुना रकम दी जाएगी. वहीं लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के तहत चुने गए बेसिक सम एश्योर्ड के लिए टैब्युलर प्रीमियम प्लस मॉडल लोडिंग के 10 गुने से अधिक या फिर मैच्योरिटी पर गारंटीड सम एश्योर्ड जैसे कि बेसिक सम एश्योर्ड से अधिक.

साथ ही चुने गए बेसिक सम एश्योर्ड के लिए टैब्युलर प्रीमियम प्लस मॉडल लोडिंग के 7 गुने से अधिक  या फिर मैच्योरिटी पर गारंटीड सम एश्योर्ड जैसे कि बेसिक सम एश्योर्ड से अधिक का विकल्प दिया गया है. यहां टैब्युलर प्रीमियम का मतलब चुने गए विकल्प और बेसिक सम एश्योर्ड के लिए सिंगल प्रीमियम या लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के लिए लागू प्रीमियम

​पॉलिसी लेने की उम्र

सिंगल प्रीमियम के दोनों विकल्पों के तहत जन्म के 90 दिन पूरे हो चुके हों. वहीं लिमिटेड प्रीमियम में पहले विकल्प के तहत जन्म के 90 दिन पूरे हो चुके हों तो दूसरे के तहत मिनिमम एंट्री ऐज 40 साल है. अधिकतम उम्र सीमा की बात की जाए तो सिंगल प्रीमियम में ये पहले विकल्प के तहत 44 साल, दूसरे विकल्प के तहत 70 साल है. साथ ही लिमिटेड प्रीमियम में पहले विकल्प के तहत 60 साल, दूसरे विकल्प के तहत 65 साल. इसकी न्यूनतम मैच्योरिटी सीमा 18 साल रखी गई है. साथ ही अगर अधिकतम मैच्योरिटी सीमा की बात की जाए तो सिंगल प्रीमियम में पहले विकल्प के तहत 65 साल, दूसरे विकल्प के तहत 80 साल, लिमिटेड प्रीमियम में पहले विकल्प के तहत 75 साल, दूसरे विकल्प के तहत 80 साल रखी गई है.

डेथ बेनिफिट पेमेंट के नियम

अगर पॉलिसी लेने के 5 साल साल के भीतर ही पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए और यदि जोखिम की शुरुआत की तारीख से पहले ऐसा हुआ तो ब्याज के बिना प्रीमियम रिफंड कर दिया जाएगा. इसमें टैक्स, एक्स्ट्रा चार्ज और राइडर प्रीमियम शामिल नहीं होगा. वहीं अगर ऐसा जोखिम की शुरुआत की तारीख के बाद ऐसा हुआ तो मृत्यु पर तय सम एश्योर्ड का भुगतान किया जाएगा. मृत्यु पर सम एश्योर्ड का भुगतान किया जाएगा. साथ ही अगर कोई लॉयल्टी एडिशन है तो वह भी दिया जाएगा. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के तहत डेथ बेनिफिट, चुकाए जा चुके सभी प्रीमियम्स के 105 फीसदी से कम नहीं होगा.

​मैच्योरिटी पर ये होगा फायदा

अगर पॉलिसी खरीदने वाला उसकी मैच्योरिटी तारीख तक जीवित रहता है तो उसे मैच्योरिटी रकम का भुगतान किया जाएगा. साथ ही अगर कोई लॉयल्टी अतिरिक्त है तो वह भी दी जाएगी. मैच्योरिटी रकम, बेसिक सम एश्योर्ड के बराबर होगी. पॉलिसीधारक चाहे तो मैच्योरिटी का फायदा एकमुश्त ले सकता है या फिर चाहे तो इसे 5 या 10 या 15 साल की अवधि में किस्तों में पा सकता है. इसी तरह डेथ बेनिफिट भी 5 या 10 या 15 साल की अवधि में किस्तों में या फिर एकमुश्त पाया जा सकता है.

सरेंडर करने के नियम

सिंगल प्रीमियम पेमेंट वाले मामले में पॉलिसी को मैच्योरिटी से पहले कभी भी सरेंडर किया जा सकता है. अगर पहले पॉलिसी वर्ष में सरेंडर कर रहे हैं तो सिंगल प्रीमियम की 75 फीसदी रकम मिलेगी. इसके बाद सरेंडर करने पर सिंगल प्रीमियम की 90 फीसदी रकम मिल जाएगी. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट विकल्प में कम से कम 2 साल के प्रीमियम का भुगतान किए जाने के बाद सरेंडर किया जा सकता है.

लोन का भी फायदा

एलआईसी बचत प्लस प्लान में लोन की सुविधा भी है. सिंगल प्रीमियम विकल्प में लोन, पॉलिसी के 3 माह पूरे होने के बाद या फिर फ्री लुक पीरियड पूरा होने के बाद लिया जा सकता है. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट विकल्प में लोन कम से कम 2 साल के प्रीमियम दिए जाने के बाद मिलेगा. फ्री लुक पीरियड का मतलब होता है कि अगर पॉलिसीधारक, पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है तो ऑफलाइन पॉलिसी के मामले में इसे लेने के 15 दिन के अंदर लौटाया जा सकता है. ऑनलाइन ली है तो ऐसा 30 दिन के भीतर किया जा सकता है.

​आत्महत्या से जुड़े नियम

LIC Bachat Plus पॉलिसी पर जोखिम शुरू होने के एक साल के अंदर अगर पॉलिसीहोल्डर आत्महत्या कर लेता है तो पॉलिसी वॉइड हो जाएगी और सिंगल प्रीमियम का 90 फीसदी लौटा दिया जाएगा. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के मामले में चुकाए जा चुके प्रीमियम का 80 फीसदी लौटाया जाएगा. याद रहे कि 8 साल से कम उम्र वाले पॉलिसीहोल्डर के मामले में सुसाइड क्लॉज लागू नहीं होगा.

ये भी पढ़ें

EPF Link Aadhaar: अभी तक आधार को UAN से नहीं कराया है लिंक तो सिर्फ आज है आखिरी मौका, वरना नहीं निकाल पाएंगे PF का पैसा!

Retirement Planning Fund: अगर 11,000 रुपये महीने जमा करेंगे तो रिटायरमेंट की नो टेंशन, ऐसे तैयार हो जाएगा 10 करोड़ का फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget