एक्सप्लोरर

हलवे के साथ होगा बजट छपाई का काम शुरूः जानें क्या है हलवा सेरेमनी

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आज हलवा सेरेमेनी के तहत हलवा बनाकर बजट 2017-18 के दस्तावेजों की छपाई का काम शुरू करवाएंगे. इसी के साथ करीब समेत प्रिंटिंग प्रेस के तमाम कर्मचारियों समेत वित्त मंत्रालय के 100 अधिकारियों को बजट पेश होने तक नजरबंद कर दिया जाएगा. मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने आज इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है. इस बार केंद्र सरकार 1 फरवरी को आम बजट पेश करेगी. बजट 2017-18 के दस्‍तावेजों की प्रिंटिंग की प्रक्रिया गुरुवार यानी आज 19 जनवरी को हलवा सेरेमनी की परंपरा के साथ शुरू हो जाएगी.

  यह पारंपरिक हलवा सेरेमनी पिछले साल 19 फरवरी को हुई थी और अरुण जेटली ने 29 फरवरी को बजट पेश किया था. पर इस बार बजट 1 फरवरी को पेश होगा और इसी कारण ये सेरेमनी 19 जनवरी यानी आज की जाएगी. एनडीए सरकार द्वारा इस साल पेश होने वाला बजट तीसरा बजट होगा जो 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा.  

जब तक आम बजट संसद में पेश नहीं हो जाता तब तक तमाम अधिकारी और कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस और नॉर्थ ब्लॉक से बाहर नहीं निकलेंगे. ऐसा हर साल बजट से पहले किया जाता है. बजट पेश होने से पहले प्रस्तावित प्रावधान लीक न हो जाएं. बहरहाल, बता दें कि जब बजट का प्रारूप तैयार हो जाता है और फाइनल प्रिंटिंग के लिए उसे भेजा जाता है, तो छपाई का काम शुरु होने से पहले ही यह हलवा बनाने की रस्म पूरी की जाती है. एक बड़ी कढ़ाई में हलवा तैयार किया जाता है. सभी अधिकारी बजट का फाइनल काम शुरु होने से पहले इसका उत्सव मनाते हैं. इन अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा का जिम्मा आईबी से लेकर दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ पर होता है.

  • क्या है हलवा सेरेमनी और क्या है इसकी परंपरा? यह बजट दस्‍तावेजों की छपाई से पहले की एक रस्‍म है और पारंपरिक रूप से मनाई जाती है. कहते हैं कि परंपरा के मुताबिक हलवा खुद वित्त मंत्री बजट से जुड़े सभी लोगों को बांटते हैं.
  • बजट दस्‍तावेजों की छपाई की शुरुआत से पहले हलवा सेरेमनी काफी लंबे समय से मनाई जाती रही है. इस रस्‍म के तहत एक बड़ी सी कढ़ाई में हलावा तैयार किया जाता है जिसे मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के बीच बांटा जाता है.
  • हलवा बांटे जाने के बाद वित्‍त मंत्रालय के ज्‍यादातर अधिकारी और कर्मचारियों को मंत्रालय में ही पूरी दुनिया से कट कर रहना होता है. इन्हें नार्थ ब्लॉक में बजट प्रेस में ही रखा जाएगा. हलवा सेरेमनी के बाद ‘लॉक इन’ बजट तैयार करने की प्रक्रिया को गोपनीय रखने के लिए किया जाता है.
  • ये वे कर्मचारी जो प्रत्‍यक्ष तौर पर बजट बनाने से लेकर उसकी प्रिंटिंग की प्रक्रिया से जुड़े होते हैं. लोकसभा में वित्‍त मंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने तक ये कर्मचारी अपने परिवार से फोन पर भी संपर्क नहीं कर सकते. इस रस्‍म के बाद वित्‍त मंत्रालय के सिर्फ अति वरिष्‍ठ अधिकारी को ही अपने घर जाने की अनुमति मिलती है.
  • हलवा बांटे जाने के बाद वित्‍त मंत्रालय के ज्‍यादातर अधिकारी और कर्मचारियों को मंत्रालय में ही पूरी दुनिया से कट कर रहना होता है. बजट बनाने की प्रक्रिया में लगे 100 अधिकारी 2-3 सप्ताह तक नॉर्थ ब्लॉक में रहते हैं. वे वहां तब तक रहते हैं जब तक वित्त मंत्री बजट वाले दिन अपना भाषण खत्म नहीं कर लेते.
  • इस दौरान ये बाहरी दुनिया से पूरी तरह से कटे हुए होते हैं. एक जानकारी के मुताबिक, यहां तक कि वे अपने परिवारों के संपर्क में भी नहीं होते. उनके पास केवल एक फोन होता है जिसके जरिए वे केवल कॉल रिसीव कर सकते हैं, मगर कहीं कॉल कर नहीं सकते हैं. बजट पत्र वित्त मंत्रालय के निजी प्रेस में छपते हैं.
  • बजट पेश करने से पहले फाइनेंस मिनिस्टर कुछ दस्तावेज पढ़ते हैं. इन दस्तावेजों की प्रिटिंग शुरू होने से पहले नॉर्थ ब्लॉक में 'हलवा समारोह' बनाया जाता है जिसके बारे में कहते हैं कि इसे वित्त मंत्री खुद तैयार करते हैं और इसे बजट में लगे सभी कर्मियों में बांटा जाता है. एक बड़ी कड़ाही में इसे तैयार किया जाता है.

सिर्फ अति वरिष्‍ठ अधिकारी ही अपने घर जा सकते हैं दरअसल, बजट तैयर करने की प्रक्रिया की गोपनीयता बरकरार रखने के लिए ऐसा किया जाता है क्योंकि बजट किसी भी सरकार का गोपनीय दस्तावेज है. इन अधिकारियों को अपने परिजनों से फोन के जरिए भी बात करने की मनाही होती है. वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को ही केवल घर जाने की अनुमति होती है. करीब 100 अधिकारी बजट के प्रिंटिंग में शामिल होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: दिल्ली से पटना तक जारी पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानें अपने शहर का ताजा रेट
दिल्ली से पटना तक जारी पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानें अपने शहर का ताजा रेट
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget