एक्सप्लोरर

Railway Station Redevelopment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 508 रेलवे स्‍टेशनों के कायाकल्‍प की रखी आधारशिला, जानें कहां पर कितने स्‍टेशनों की बदलेगी सूरत 

भारत के 508 रेलवे स्‍टेशनों के रिडेवलपमेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारशिला रख दी है. इन रेलवे स्‍टेशनों पर वर्ल्‍ड क्‍लास सुविधाएं जोड़ी जाएंगी.

भारतीय रेलवे को बेहतर बनाने के लिए स्‍टेशनों को रिडेवलपमेंट का कार्य शुरू किया है. इसी के तहत पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से 508 रेलवे स्‍टेशनों की आधारशिला रखी है. इन स्‍टेशनों को वर्ल्‍ड क्‍लास सुविधाओं से जोड़ा जाएगा और ये देश के इंफ्रास्‍टक्‍चर, कल्‍चर और अन्‍य चीजों को भी बढ़ावा देंगे. रिडेवलपमेंट होने वाले रेलवे स्‍टेशन में असम, बिहार और आंध्र प्रदेश के 99 रेलवे स्‍टेशन है. 

27 राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेश के रेलवे स्‍टेशनों का होगा कायाकल्‍प 

भारतीय रेलवे स्‍टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले रेलवे स्टेशनों के साथ यह स्मारकीय परियोजना अब तक की सबसे बड़ी आधारशिला रखने की प्रक्रिया है. बेहतर कनेक्टिविटी के लिए शहर के दोनों किनारों को जोड़ते हुए इन स्‍टेशनों को सिटी सेंटर में बदल दिया जाएगा. इससे रेलवे स्‍टेशनों के आसपास पूरे शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा. 

कहां कितने रेलवे स्‍टेशन होंगे रिडेवल 

अमृत भारत स्‍कीम के तहत 508 रेलवे स्‍टेशनों में से उत्तर प्रदेश और राजस्‍थान के सबसे ज्‍यादा रेलवे स्‍टशनों का कायाकल्‍प किया जाएगा. इसमें से पत्‍येक में 55 स्‍टेशनों का कायाकल्‍प किया जाएगा. वहीं बिहार के 49 स्‍टेशनों का कायाकल्‍प होगा, महाराष्‍ट्र के 44, पश्चिम बंगाल के 37 स्‍टेशनों का कायाकल्‍प किया जाएगा. इसके अलावा मध्‍य प्रदेश, असम, ओडिशा, पंजाब, गुजरात, तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और कर्नाटक राज्‍यों के रेलवे स्‍टेशनों की भी तस्‍वीर बदली जाएगी. 

वर्ल्‍ड क्‍लास सुविधाएं और डिजाइन

पुनर्विकास परियोजना के तहत इन रेलवे स्‍टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं और अच्छी तरह से डिज़ाइन पेश की जाएगी. साथ ही यातायात कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा, यातायात को लेकर भी खास बदलाव किया जाएगा. साथ ही विभिन्न परिवहन साधनों के एकीकरण से कनेक्टिविटी में और बढ़ोतरी होगी. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा. 

बिहार के रिडेवलप होने वाले स्‍टेशन 

बिहार के स्‍टेशनो की बात करें तो यहां कुल 48 रेलवे स्‍टेशनों को रिडेवलप किया जाएगा, जिसके तहत एएन रोड, लखमीनिया, सलौना, कहलगांव, नौगछिया, पीरपैंती, सुल्तानगंज, आरा, बिहिया, डुमरांव, रघुनाथपुर, दरभंगा जंक्शन, गया जंक्शन, पहाड़पुर, जमुई, सिमुलतला, जहानाबाद, भभुआ रोड, दुर्गौती, कुदरा, बारसोई जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, किशनगंज, ठाकुरगंज, जयनगर, मधुबनी, सकरी, जमालपुर जंक्शन, ढोली, मुजफ्फरपुर जंक्शन, राम दयालु नगर, बिहारशरीफ, राजगीर, नरकटियागंज, सगौली, बख्तियारपुर, बाढ़, फतुहा, तारेगना, बापूधाम मोतिहारी, बनमनखी, सासाराम ,सहरसा, दलसिंह सराय, समस्तीपुर, सोनपुर जंक्शन, सीतामढी और हाजीपुर जंक्शन शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: क्‍या है अमृत भारत स्‍कीम? जिसके तहत रिडेवलप होंगे असम, बिहार और आंध्र प्रदेश के 99 स्‍टेशन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget