एक्सप्लोरर

अर्थशास्त्रियों के साथ पीएम मोदी ने की बैठक, बजट 2025 को लेकर हुई ये चर्चा

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगी, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं. पीएम मोदी ने इसे लेकर आज अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की.

Budget 2025: बजट 2025-26 को पेश करने की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की और उनसे तमाम मुद्दों पर सुझाव लिए. आपको बता दें, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगी. इस बैठक में साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लक्ष्यों को हासिल करने पर विशेष ध्यान दिया गया. 

इकोनाॅमी ग्रोथ बढ़ाने पर हुई चर्चा 

आज हुई बैठक में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की टीम ने कई अहम विषयों पर अपना सजेशन पीएम को दिया. इनमें विश्व स्तर पर आर्थिक चुनौतियों से किस तरह से निपटा जाए, भू-राजनीतिक तनावों से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान कैसे किया जाए, युवाओं में रोजगार को कैसे बढ़ाया जाए, सभी सेक्टरों में इकोनॉमी ग्रोथ बढ़ाने की रणनीतियों समेत कई अन्य चर्चाएं भी हुईं. 

इन विषयों पर भी पीएम ने ली विशेषज्ञों की राय

बैठक में एजुकेशन पैटर्न और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम को इस तरह से डिजाइन किए जाने पर भी बात हुई, जिससे जॉब मार्केट की उभरती जरूरतों को पूरा किया जा सके. इसके अलावा, कृषि उत्पादकता को बढ़ाना, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करना, प्राइवेट इंवेस्टमेंट को बढ़ावा देना भी बहस का मुद्दा रहा. विशेषज्ञों ने एक्सपोर्ट्स को बढ़ाने और विदेशी निवेशकों को देश में निवेश के लिए आकर्षित करने पर भी अपने सुझाव दिए ताकि आर्थिक विकास के साथ लोगों को रोजगार भी अधिक से अधिक संख्या में मिल सके. 

बैठक में ये रहे शामिल

आज बैठक में शामिल हुए अर्थशास्त्रियों व विश्लेषकों में डॉ. सुरजीत एस भल्ला, डॉ. अशोक गुलाटी, डॉ. सुदीप्तो मुंडले, श्री धर्मकीर्ति जोशी, श्री जन्मेजय सिन्हा, मदन सबनवीस, प्रो. अमिता बत्रा, रिदम देसाई, प्रो. चेतन घाटे, प्रो. भरत रामास्वामी, डॉ. सौम्य कांति घोष, सिद्धार्थ सान्याल, डॉ. लवीश भंडारी, रजनी सिन्हा, प्रो. केशव दास डॉ. प्रीतम बनर्जी, राहुल बाजोरिया, निखिल गुप्ता और प्रो. शाश्वत आलोक रहे, जिन्हें पीएम मोदी में धन्यवाद दिया. इस दौरान वित्त मंत्री भी उपस्थित रहीं. इसके साथ ही वह प्री-बजट शेड्यूल के तहत 26 दिसंबर को ट्रेड एंड सर्विस सेक्टर के साथ बैठक करेंगी. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के 10 सबसे रईस लोगों पर भारी है इन 2 भारतीयों की दौलत, यहां जानिए नाम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget