एक्सप्लोरर

हमें GST पर कामयाबी मिलेगी: पीएम मोदी

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि जीएसटी विधेयक पर कामयाबी मिलेगी और मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा की जाएगी.

प्रधानमंत्री ने संसद के बाहर कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि जीएसटी पर कामयाबी मिलेगी क्योंकि सभी राज्यों ने सकारात्मक ढंग से सहयोग किया है. सभी राजनीतिक दलों ने भी सकारात्मक तरीके से सहयोग दिया है.’’ बजट सत्र का दूसरा चरण लगभग एक महीने के अवकाश के बाद आज शुरू हुआ है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक अंतराल के बाद मिल रहे हैं और बजट प्रस्तावों पर विस्तारित चर्चा की जाएगी.’’ सदन में स्वस्थ बहस की उम्मीद जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि चर्चा उच्च स्तर पर होगी. गरीब लोगों से जुड़े मुद्दों की ओर ध्यान आकषिर्त किया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए सभी की सहमति के साथ आगे बढ़ रहे हैं.’’ प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि जीएसटी की प्रक्रिया अगले महीने सत्र समाप्त होने से पहले पूरी हो जाएगी.

जीएसटी को देश में अब तक के सबसे बड़े कर सुधार के रूप में पेश किया गया है. ऐसी उम्मीद है कि इससे देश के सकल घरेलू उत्पाद में कम से कम एक प्रतिशत की वृद्धि होगी. केंद्र की योजना संसद में केंद्रीय जीएसटी विधेयक लेकर आने की है. इसका अनुमोदन हो जाने पर विभिन्न राज्य अपनी विधानसभाओं में राज्य जीएसटी विधेयक लेकर आएंगे.

केंद्रीय और राज्य स्तरीय अधिकारी जल्द ही यह तय करना शुरू करेंगे कि कौन सी वस्तुएं और सेवाएं किस कर श्रेणी में आएंगी. जल्द ही इसे परिषद में मंजूरी के लिए ले जाया जाएगा.

इसके साथ वे उन वस्तुओं और सेवाओं के बारे में भी निर्णय करेंगे जिन पर कर के अलावा उपकर भी लगाया जाएगा ताकि जीएसटी के क्रियान्वयन से शुरू के पांच साल में राज्यों को राजस्व में होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई के लिये कोष सृजित किया जा सके.

सरकार एक जुलाई से जीएसटी लागू करना चाह रही है. जीएसटी पेश करने का मार्ग प्रशस्त करने वाले संवैधानिक संशोधन की मियाद इस साल सितंबर के मध्य में पूरी होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget