एक्सप्लोरर

Pre Budget Reaction: विपक्ष से एक ने कहा- होगी जुमलों की बारिश, दूसरे ने कहा- इसमें 'सच' छोड़कर सब कुछ होगा

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब देश में जब हर क्षेत्र में देश गया घट तो क्या करोगे ला कर बजट.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि मोदी सरकार आज अपना अंतरिम बजट पेश करने वाली है. उनकी सरकार के कार्यकाल का ये आख़िरी बजट होगा. ऐसे में इसे लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन्हीं अटकलों के बीच प्रतिक्रियाओं का दौर भी जारी है. आइए आपको अभी तक की बड़ी प्रतिक्रियाओं से रूबरू करवाते हैं.

होगी जुमलों की बारिश बजट पर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनावों पर निशाना साधते हुए वो (मोदी सरकार) लोकलुभावन स्कीमें पेश करने की कोशिश करेंगे. इसके पहले उन्होंने जो बजट पेश किए हैं उससे आम आदमी को फायदा नहीं हुआ है." खड़गे ने आगे कहा कि आज सिर्फ जुमलों की बारिश होगी. उन्होंने कहा कि सरकार के पास सिर्फ चार महीने हैं और ऐसे में वो ये स्कीमें कैसे लागू करेंगे.

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब देश में जब हर क्षेत्र में देश गया घट तो क्या करोगे ला कर बजट. उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि तैयार हो जाइए, आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें ‘सच’ को छोड़कर सब कुछ होगा. आपको बता दें कि अखिलेश देश में घटी नौकरियों के बारे में बात कर रहे हैं.

दरअसल एनएसएससो की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले वित्त वर्ष में देश में नौकरियां बेहद कम रही हैं. आंकड़े बताते हैं कि पिछले 45 सालों में नौकरियों का इतना बुरा हाल कभी नहीं रहा.

नौकरी के इसी डेटा पर करारा हमला करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी एक विपदा नहीं बल्कि एक मेगा स्कैम थी. इसने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि एनएसएसओ के डेटा को छुपाने के लिए मोदी सरकार चाहे कैसा भी फरेब कर ले लेकिन देश में सब जानते हैं कि यहां बेरोज़गारी 1947 से भी ज़्यादा है.

लोकसभा चुनाव आने में करीब 2 महीने से ज्यादा का वक्त बचा है और इस लिहाज से मोदी सरकार के लिए ये बजट काफी अहम होने जा रहा है. सरकार से लोगों को कुछ ऐसे लोकलुभावन फैसले लेने की उम्मीद है जो उसे लोकसभा चुनाव में फायदा पहुंचा सके. अंतरिम बजट में अगले वित्त वर्ष के चार महीने के खर्च के लिये संसद की मंजूरी ली जायेगी.

पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार जुलाई में पेश करेगी. यह बजट केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मौजूदा कार्यकाल का छठा और अंतिम बजट होगा. हालांकि, यह अंतरिम बजट होगा लेकिन उद्योग सूत्रों और विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त मंत्री गोयल इससे आगे बढ़कर कुछ नई घोषणायें कर सकते हैं.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: राहुल गांधी की 'न्यूनतम आय योजना' मिडिल क्लास को कैसे पड़ेगी भारी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget