एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना: जानें इस स्कीम को जिसका खर्च सिर्फ 1 रुपये हर महीने का है

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना: इस स्कीम के बारे में जानकर आप भी किसी की मदद कर सकते हैं क्योंकि ये बेहद सस्ती और बेहद काम की योजना है.

आजकल के अनिश्चितता वाले माहौल में एक्सीडेंटल कवरेज वाला बीमा कराना बेहद जरूरी है लेकिन इसके लिए भी कई लोगों के पास ज्यादा रकम नहीं होती है. ऐसे में आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानना चाहिए जो सिर्फ साल के 12 रुपये के खर्च पर दुर्घटना बीमा या एक्सीडेंल कवरेज दिला सकता है.

योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 18 से 70 साल के लोग आवेदन कर सकते हैं. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने पर 12 रुपये प्रति वर्ष की राशि प्रीमियम के तौर पर धारक को देनी होगी. प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना 1 साल तक वैध रहेगी जिसे प्रति एक वर्ष बाद रिन्यू करवाना पड़ेगा. 

प्रीमियम भुगतान
इस योजना के लिए धारक को केवल 12 रुपये प्रति वर्ष देना होगा जो कि खाते से बैंक द्वारा सीधे ही काट लिया जायेगा.

कैसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में रजिस्टर कराने के लिए अकाउंट होल्डर को अपने उस बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा में लॉगिन करना होगा जहां उसका बचत खाता है. एक व्यक्ति केवल एक बैंक खाते के माध्यम से पीएम सुरक्षा बीमा योजना का फायदा ले सकता है. स्कीम में 1 जून से 31 मई तक एक साल का कवर होता है, जिसे हर साल बैंक के जरिए रिन्यू कराना होता है. स्कीम में प्रीमियम की रकम सभी टैक्स सहित 12 रुपये हर साल के हिसाब से प्रति सदस्य होती है जो ऑटो-डेबिट सर्विस के जरिए प्रत्येक साल 1 जून को या उससे पहले बीमाधारक के खाते से काट ली जाती है.

क्या है इसके तहत मिलने वाला कवरेज
यदि इस योजना के अंतर्गत बीमा लेने वाले व्‍यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाती है, या फिर हादसे में दोनों आंखें या दोनों हाथ या दोनों पैर खराब हो जाते हैं, तो उसे 2 लाख रुपये सुरक्षा बीमा के तौर पर मिल सकते हैं. चूंकि इसमें एक्सीडेंटल कवरेज (पूर्ण 2 लाख / आंशिक 1 लाख ) रुपये का मिलता है तो इसके तहत मृत्यु और पूर्णतः विकलांग होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक तौर पर अपंग होने पर 1 लाख रुपये की बीमा राशि दिए जाने का प्रावधान है. 

कब से शुरू की गई स्कीम
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की घोषणा तत्कालीन वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 28 फरवरी 2015 को अपने वार्षिक बजट 2015-16 में की थी. इस योजना का उद्देश्य भारत की अपार जनसंख्या जिसके पास जीवन बीमा नहीं हैं उसको सुरक्षा बीमा देना है. इस बीमा योजना के अंतर्गत 12 रुपये के सालाना प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा किया जाएगा. यह योजना 18 साल से 70 साल की उम्र के लोगों के लिए है. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक प्रकार की दुर्घटना बीमा पॉलिसी हैं जिसके तहत दुर्घटना के समय मृत्यु अथवा अपंग होने पर बीमा के राशि के लिए क्लेम किया जा सकता हैं

पीएम सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने के लिए ये करना होगा
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का हिस्सा बनने के लिए आवेदनकर्ता को सबसे पहले अपने आधार कार्ड को बैंक से जोड़ना होगा इसके बाद हर साल 1 जून से पहले एक फॉर्म भरकर बैंक में देना होगा. अगर किसी का ज्वाइंट अकाउंट है तो इस स्थिति में सभी खाताधारक योजना में शामिल हो सकते हैं. साथ ही इस योजना में केवल एक बैंक खाते के जरिए ही शामिल हुआ जा सकता है. 

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कौन सी हैं शर्तें
इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष के बीच के ही लोग ले सकते हैं.
बीमा योजना से जुड़ने के लिए आधार कार्ड का होना जरुरी हैं .
अगर किसी उपभोक्ता का 1 या अधिक बचत खाते हैं तब वे किसी एक बचत खाते के जरिये योजना से जुड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Flat Registration Reduced: कोलकाता में घरों का रजिस्ट्रेशन दिसंबर 2021 में 10 फीसदी घटा, ये हैं कारण

ABRY: आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ने से कैसे होगा आपको फायदा, यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget