एक्सप्लोरर

तीन साल के लिए PPF अकाउंट से भी मिल सकता है लोन, जानिए क्या है प्रक्रिया

कोरोना के इस मुश्किल वक्त में करोड़ों लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे में वे आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए कम ब्याज दर वाले लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं.

PPF Loan: पिछले करीब एक साल से ज्यादा वक्त से देश और दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है. देश में अब तक करोड़ों लोग कोरोना और लॉकडाउन की वजह से अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. तमाम लोग अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए लोन लेने की कोशिश में लगे हुए हैं. अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश कर रहे हैं, तो आप पीपीएफ अकाउंट से बेहद कम ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं. 

PPF अकाउंट से कितना मिल सकता है लोन
पीपीएफ अकाउंट से आप तभी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जब आपका अकाउंट एक साल पुराना हो. आप अपने अकाउंट की जमा राशि का 25% तक लोन ले सकते हैं. ऐसे में अगर आपके अकाउंट में ज्यादा जमा राशि है, तो आप ज्यादा लोन लेने के हकदार होंगे.

कितना होगा समय और ब्याज दर
पीपीएफ अकाउंट पर आपको अधिकतम 36 महीने यानी 3 साल के लिए लोन मिलता है. आपको यह लोन 1% की ब्याज दर पर मिलता है. खास बात यह है कि अगर आप तय समय में अपनी लोन की राशि जमा नहीं करेंगे, तो आपको 6% की ब्याज दर से पैसा लौटाना होगा. आपको एक साल में इस अकाउंट से एक बार ही लोन मिल सकता है. पूरी राशि जमा करने के बाद ही आप दूसरी बार लोन के लिए अप्लाई कर पाएंगे.

कैसे वापस करना होगा लोन
आपको सबसे पहले मूलधन वापस करना होगा. यह आप प्रति महीने की किस्त में कर सकते हैं. इसके अलावा आप ब्याज को दो किस्तों या एक बार में जमा किया जा सकता है. वहीं अगर आप मूलधन जमा करने के बाद ब्याज जमा नहीं करेंगे, तो वह राशि आपके पीपीएफ अकाउंट से काट ली जाएगी. 

जानिए क्या है प्रक्रिया?
पीपीएफ अकाउंट से लोन लेने के लिए आपको उस जगह जाना होगा जहां आपका अकाउंट खोला गया है. वहां आप अपने पीपीएफ अकाउंट के पूरे दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप पीपीएफ की वेबसाइट पर जा सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget