एक्सप्लोरर

Savings Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम में लंबी अवधि पर मिलेगा गारंटीड रिटर्न, ये है 3 योजना

Post Office Savings: अगर आपको अपनी मेहनत का पैसा सही जगह निवेश करना है, जिस पर आपको अच्छा गारंटीड रिटर्न मिले, तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए शानदार स्कीम लेकर आया है. जानिए क्या है खास

Post Office Savings Scheme: पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जिसके कारण जोखिम भरे इक्विटी मार्केट में निवेश करना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. ऐसे में लोग अपनी मेहनत का पैसा पोस्ट ऑफिस (Post Office) में निवेश कर रहे है. पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम (Post Office Small Savings Scheme) में निवेश करने से आपको लंबी अवधि में ज्यादा गारंटीड रिटर्न की सुविधा आसानी से मिल जाती है. जानिए डाकघर की ऐसी कुछ स्मॉल सेविंग्स स्कीम के बारे में, जो आपकी कई जरूरतों को पूरा कर सकती है. 

ये हैं 3 योजनाएं 

हम आपको इस खबर में पोस्ट ऑफिस की 3 सेविंग स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जो आपको जबरदस्त गारंटीड रिटर्न दे रही है. इन 3 योजनाओं में पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट (Post Office Recurring Deposit Account), पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (Post Office Time Deposit Account- POTD) और पोस्ट ऑफिस- नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (National Savings Certificate- NSC) के फायदे बताने जा रहे है. ये योजनाएं फिक्स डिपाजिट को छोड़कर 5 साल के लॉक-इन के साथ आ रही है. पोस्ट ऑफिस की इन बचत योजनाओं में पैसा लगाने के कई फायदे है. आपको यहां गारंटीड रिटर्न मिलेगा और इस योजना में निवेश करना काफी सुरक्षित माना गया है, क्योंकि ये योजनाएं केंद्र सरकार की डाकघर से मिल रही है. इनमें से 2 योजनाओं में टैक्स कटौती का लाभ भी दिया जा रहा है. 

पोस्ट ऑफिस में आरडी अकाउंट स्कीम 

अगर आप 5 साल के लिए गारंटीड रिटर्न के साथ सुरक्षित आरडी की तलाश कर रहे हैं, तो डाकघर की ये योजना आपके काम आ सकती है. इस स्कीम का नाम डाकघर की आरडी अकाउंट (Post Office Recurring Deposit Account) योजना है. इस योजना में आरडी पर 5.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. यह ब्याज दर त्रैमासिक रूप से मिलती है. अगर आप इस योजना में हर महीने कम से कम 100 रुपये या 10 रुपये के गुणकों में कोई भी राशि निवेश कर सकते हैं. इस योजना में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना 

पोस्ट ऑफिस की राष्ट्रीय बचत प्रमाण-पत्र (National Savings Certificate -NSC) योजना 5 साल के लॉक-इन अवधि के साथ उपलब्ध है. यह तीसरी योजना है जो 5 साल की अवधि के लिए 7 फीसदी तक की आकर्षक ब्याज दर दे रही है. इस योजना के तहत आप न्यूनतम 1000 रुपये और 100 रुपये के गुणक में निवेश कर सकते हैं. साथ ही जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. इस योजना में आप 5 साल की लॉक-इन अवधि पूरी होने के बाद ही अपना पैसा निकाल सकते है. हालांकि, कुछ शर्तों के तहत, आप समय से पहले भी अपना निवेश निकाल सकते हैं. इस योजना के तहत जमा राशि आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कटौती के लिए योग्य मानी गई है.


पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 

इस योजना के नाम (Post Office Time Deposit Account) से इसके बारे में पता चल रहा है कि यह एक प्रकार की एफडी स्कीम है. इस योजना के तहत आप पोस्ट ऑफिस में 1, 2, 3 या 5 साल के लिए अपना पैसा जमा कर सकते है. एक, दो और तीन साल की एफडी पर 6.8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. अगर आप अच्छे रिटर्न की तलाश में है, तो आपको 5 साल के लिए टाइम डिपॉजिट में पैसा लगाना चाहिए. 5 साल पर आपको उच्चतम 7 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी. साथ ही, आप आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत आयकर छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है. इस योजना के तहत, आप 1000 रुपये की न्यूनतम राशि के साथ खाता भी खुलवा सकते है. आप जितना चाहें उतना निवेश भी कर सकते है. इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.

इतना मिलेगा ब्याज दरें 

अवधि       ब्याज दर
1 साल टाइम डिपॉजिट अकाउंट  6.60 प्रतिशत 
2 साल टाइम डिपॉजिट अकाउंट          6.80 प्रतिशत
3 साल टाइम डिपॉजिट अकाउंट        6.90 प्रतिशत
5 साल टाइम डिपॉजिट अकाउंट        7 प्रतिशत

 

ये भी पढ़ें-

Zomato Online Order: सिर्फ 89 रुपये में घर जैसा ताजा खाना डिलीवर करेगा जोमैटो, इस शहर में शुरू हुई सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget