एक्सप्लोरर

Post Office Scheme Changes: 1 अप्रैल से पोस्ट ऑफिस योजनाओं के तहत होंगे तीन बड़े बदलाव, जान लें ये फायदे की बात 

Post Office Scheme: सरकार एक अप्रैल से कई बदलाव कर रही हैं. वहीं पोस्ट ऑफिस योजनाओं में भी तीन प्रमुख बदलाव हो रहे हैं. आइए जानते हैं क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं. 

Post Office Scheme Changes: सरकार पोस्ट ऑफिस के योजनाओं के तहत आम लोगों को फायदा पहुंचाती है. कई योजनाओं के तहत सरकार आम लोगों को कम निवेश पर ज्यादा रिटर्न देती है. साथ ही टैक्स सेविंग समेत लोन आदि का भी फायदा देती है. अब इस लाभ को और बढ़ाने के लिए सरकार ने तीन बड़े बदलाव किए हैं. 

बजट 2023 के दौरान सरकार ने डाकघर की दो बचत योजनों के तहत कुछ बदलाव किया था. साथ ही एक नई योजना को पेश किया था, जो महिलाओं के लिए है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और  पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में खास बदलाव किया है. आइए जानते हैं क्या-क्या हुए बदलाव

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 

बजट 2023 के दौरान सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम निवेशक अब पहले से दोगुना निवेश कर सकते हैं. पहले ये राशि 15 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है. ये योजना 2004 में शुरू की गई थी, ताकि रिटायरमेंट पर वरिष्ठ नागरिकों को लाभ दिया जा सके. इस योजना के तहत ब्याज दर 8 फीसदी है और कम से कम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है. इस योजना के तहत ब्याज टैक्स फ्री नहीं है. 

मंथली इनकम स्कीम 

मौजूदा बजट के दौरान एमआईएस में निवेश की लिमिट 4 लाख से बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दी गई है. वहीं ज्वाइंट खातों के तहत लिमिट को 9 लाख रुपये से 15 लाख रुपये कर दिया गया है. मंथली इनकम स्कीम के तहत निवेशकों को हर महीने ब्याज का पैसा मिलेगा. अभी इस योजना के तहत सालाना ब्याज 7.1 फीसदी है. ये पांच साल की योजना है. 

महिला सम्मान सेविंग स्कीम 

बजट 2023 के दौरान केंद्र सरकार ने इस योजना की घोषणा की थी. ये योजना एक अप्रैल से शुरू हो रही है. महिलाओं को निवेश योजना में ज्यादा संख्या में शामिल करने के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है. साथ ही ये योजना गरीब महिलाओं को कम समय में ज्यादा लाभ देगी. इस योजना के तहत 2 लाख रुपये आप 2 साल के लिए निवेश कर सकते हैं और इसके बदले आपको 7.5 फीसदी की दर पर पैसा मिलेगा. 

ये भी पढ़ें

UPI Payment: प्रीपेड वॉलेट के जरिए ग्राहक फ्री में कर पाएंगे पेमेंट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोमवार की सुबह कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर? जानें एलपीजी के ताजा रेट
सोमवार की सुबह कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर? जानें एलपीजी के ताजा रेट
जीएसटी काउंसिल की बैठक बुधवार को, छोटे कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
जीएसटी काउंसिल की बैठक बुधवार को, छोटे कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
सोमवार को बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें इस हफ्ते RBI ने किस-किस दिन दी है छुट्टी
सोमवार को बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें इस हफ्ते RBI ने किस-किस दिन दी है छुट्टी
Elon Musk का बड़ा फैसला! SpaceXAI का नाम अब होगा SpaceXSI, जानें ट्रंप से क्या है कनेक्शन
Elon Musk का बड़ा फैसला! SpaceXAI का नाम अब होगा SpaceXSI, जानें ट्रंप से क्या है कनेक्शन

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
'झूठे आरोप, सबूत...', फ्लाई दुबई कांड से कनेक्शन जोड़ने पर भड़का ईरान
'झूठे आरोप, सबूत...', फ्लाई दुबई कांड से कनेक्शन जोड़ने पर भड़का ईरान
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Embed widget