एक्सप्लोरर

PPF Scheme: पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम में निवेश कर बनाएं करोड़ों का फंड! जानें इन्वेस्टमेंट की खास तरकीब

Public Provident Fund: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें निवेश करके आप मैच्योरिटी पर करोड़ों का फंड प्राप्त कर सकते हैं.

Public Provident Fund Scheme: देश के करोड़ों लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस से तरह-तरह की स्कीम लेकर आती रहती है. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं जिसमें निवेश करके आप लंबी अवधि में मोटी रकम प्राप्त कर सकते हैं. इस स्कीम का नाम है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund). यह एक सरकारी स्कीम है जो बाजार जोखिमों से अलग है. इसमें निवेश करके आप लंबे समय में करोड़ों का फंड प्राप्त कर सकते हैं.

पब्लिक प्रोविडेंट फंड की खास बातें जानें-

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund Scheme Details) के तहत आप देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं. यह स्कीम सुरक्षित निवेश का ऑप्शन है जिसमें रिटर्न की गारंटी सरकार द्वारा मिलती है. इस स्कीम के तहत आपको जमा राशि पर 7.1 फीसदी के हिसाब से कंपाउंडिंग ब्याज दर का फायदा मिलता है. इसमें निवेशक 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश एक वित्त वर्ष में कर सकता है. पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी 15 साल में होती है, जिसमें आप निवेश की अवधि को 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं.

किस तरह निवेश करने पर बन सकते हैं करोड़पति

पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ के जरिए अगर आप करोड़ों का फंड बनाना चाहते हैं तो हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करें. अगर आप इतना निवेश 15 साल तक लगातार करते हैं तो मैच्योरिटी तक आपको कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे. इसमें से 22.50 लाख रुपये निवेश की गई राशि है और बाकी ब्याज का अमाउंट होगा. वहीं अगर आप इस खाते को 5-5 साल के लिए कुल दो बार आगे बढ़ाते हैं तो आपको 25 साल के बाद कुल 1.03 करोड़ रुपये का फंड मिलेगा. इसमें से निवेश की गई राशि 37.05 लाख और ब्याज की राशि 65.58 लाख रुपये है.

मिलता है टैक्स छूट का लाभ

पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश के कई फायदे हैं. सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको इसमें निवेश की गई राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है. इसके साथ ही पीपीएफ अकाउंट में जमा कुल राशि के बदले आप 3 साल के बाद लोन भी प्राप्त कर सकते हैं. यह लोन कुल जमा रकम का 75 फीसदी तक हो सकता है. वहीं अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है तो आप इन पैसे का आंशिक विड्रॉल भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Loan Rate Hike: रेपो रेट स्थिर रहने के बावजूद भी इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया MCLR, जानें ग्राहकों पर कितना बढ़ा EMI का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget