एक्सप्लोरर

Loan Costly: PNB के कस्टमर्स पर बढ़ने वाला है लोन का बोझ! बैंक ने बढ़ाया MCLR रेट, जानिए डिटेल्स

PNB MCLR Hike: बता दें कि एक साल का MCLR रेट में 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है और यह 7.65% से बढ़कर 7.70% तक पहुंच गया है. इसका सीधा असर बैंक के होम लोन पर पड़ेगा.

PNB Loan Costly: देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (Marginal Cost of Lending Rates) में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इससे ग्राहकों पर लोन की ईएमआई (EMI) का बोझ बढ़ने वाला है. नई दरें 1 सितंबर 2022 यानी गुरुवार के दिन से लागू होने वाली है. बैंक ने शेयर बाजार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि MCLR रेट में करीब 0.05% की बढ़ोतरी का फैसला किया है.

जानें बैंक का कितना हो गया है MCLR रेट
बता दें कि एक साल का MCLR रेट में 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है और यह 7.65% से बढ़कर 7.70% तक पहुंच गया है. इसका सीधा असर बैंक के होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan),  पर्सनल लोन (Personal Loan), एजुकेशन लोन (Education Loan) पर पड़ेगा. वहीं बैंक का 3 साल का MCLR रेट 0.05% की बढ़ोतरी के साथ 8% पर पहुंच गया है. वहीं बैंक के 1, 2 और 6 महीने का MCLR रेट 7.10% से लेकर 7.40% के बीच में है. वहीं एक दिन के MCLR रेट की बात करें तो यह 7.00% से बढ़कर 7.05% तक पहुंच गया है. गौरतलब है कि रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India)  के 5 अगस्त के रेपो रेट में बढ़ोतरी के फैसले के बाद बैंक ने अपने रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट  (Repo Linked Loan Rate) में 0.50% की बढ़ोतरी की थी. यह बढ़ोतरी 6 अगस्त 2022 से लागू हो चुकी है.

RBI ने पिछले महीने रेपो रेट में किया बढ़ोतरी
5 अगस्त को हुए रिजर्व बैंक की समीक्षा बैठक में आरबीआई ने अपने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. फिलहाल रेपो रेट 5.40% है (RBI Repo Rate). बता दें कि देश में बढ़ती महंगाई को कंट्रोल करने के लिए मई, जून के बाद अगस्त में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट बढ़ाने का फैसला किया था. इसका सीधा असर बैंक के ग्राहकों पर पड़ा है. जहां एक तरफ बैंक डिपॉजिट रेट्स में बढ़ोतरी हुई है , वहीं दूसरी लोग की ब्याज दरों में भी इजाफा हुआ है.

बैंक ऑफ इंडिया ने भी MCLR में किया इजाफा
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने भी अपने बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. बैंक का नए 1 साल का  MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी हुई है और यह 7.60% तक पहुंच गया है. वहीं 6 महीने का MCLR 10 बेसिस प्वाइंट्स के साथ बढ़ा है और यह 7.45% तक पहुंच गया है. वहीं एक दिन के MCLR 5 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि के साथ ही 6.85% है. इस बढ़ोतरी के बाद से ही कस्टमर्स पर लोन की ईएमआई का बोझ बढ़ने वाला है. यह नई दरें 1 सितंबर 2022 से लागू हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें-

महंगाई से बड़ी राहत! 100 रुपये तक सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए नए रेट्स

Petrol Diesel Price Today: 90 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget