एक्सप्लोरर

PMGKAY: जानें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को जिसमें 80 करोड़ लोगों को मिलता है मुफ्त अनाज

PMGKAY: आप भी जानें इस योजना के बारे में जिसके जरिए देश के 80 करोड़ लोगों को राशन पर सब्सिडी मिलती है और लोग अपना कठिन समय कुछ राहत के साथ बिता पाते हैं.

PMGKAY: देश ने बीते साल ऐसे हालात देखे जिसके तहत करोड़ों लोगों के सामने जीवनयापन का संकट आ गया और ऐसी स्थिति में सरकार ने आगे आकर एक योजना चलाई. इसका नाम पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना है और इसके जरिए देश के 80 करोड़ जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन या अनाज मिलता है. कल ही सरकार ने इसकी मियाद बढ़ाने का एलान किया है और इसके तहत अब मार्च 2022 तक लोगों को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि देश के 80 करोड़ लोगों को प्रभावित करने वाली ये योजना क्या है तो यहां पर आप इसके बारे में जान सकते हैं.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में जानें

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में किनको मिलता है फायदा
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते साल पूरे देश में लॉकडाउन लगा रहा जिसके चलते देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक जैसे सड़क पर रहने वाले, फेरी वाले, रिक्शा चालक, प्रवासी मजदूर आदि वो लोग जो रोज कमाते-खाते हैं उनके लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए ये योजना चलाई गई थी. हमने हाल के 2 सालों में महामारी के कारण बेबस लोगों को देखा और इनकी मदद करने के बारे में सोचा तो होगा लेकिन सरकार ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ये योजना चलाई जिससे वाकई में कम से कम ये लोग अपना पेट भर सकें. 

कितना है योजना का बजट
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना केंद्र सरकार ने 26 मार्च 2020 को 21 दिन के लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए गरीब जनता के लिए शुरू की. शुरुआत में इस योजना के लिए बेहद बड़ी रकम यानी 1.7 लाख करोड़ का आवंटन किया गया लेकिन कल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस योजना पर कुल 53344 करोड़ रुपये का और खर्च आएगा. इस तरह इस स्कीम का कुल खर्च 2.6 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा.

कितना मिलता है राशन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के चौथे चरण के अंतर्गत सरकार द्वारा नवंबर 2021 तक अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया गया. इस योजना के माध्यम से 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन प्रदान दिया जाता है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पीएम राशन सब्सिडी योजना के नाम से भी जाना जाता है. इसके कुल लाभार्थी देश के 80 करोड़ लोग हैं और इसमें गरीब लोगो को राशन पर सब्सिडी दी जा रही है.

इस योजना के बारे में और जानकारी आप https://pmmodiyojana.in/pradhanmantri-ration-subsidy-yojana/ पर जाकर ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Tax Benefits To Senior Citizens: जानिए सीनियर सिटीजन को मिलते हैं कितने प्रकार के टैक्स बेनेफिट्स

Digital Bank: देश में जल्द शुरू हो सकता है डिजिटल बैंक, नीति आयोग ने 31 दिसंबर तक मंगाये सुझाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget