एक्सप्लोरर

Mahila Samman Savings Certificate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सम्मान बचत पत्र को बताया बेहतरीन स्कीम, जानें निवेश करने का पूरा प्रोसेस

Mahila Samman Bachat Patra: महिला सम्मान बचत पत्र को देश के 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध करा दिया गया है. आइए जानते हैं इस योजना में निवेश करने का पूरा प्रोसेस क्या है. 

Mahila Samman Savings Certificate Update: महिलाओं को निवेश में भागीदारी बढ़ाने के लिए वित्त मंत्रालय ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना को पेश किया है. इस योजना की घोषणा बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतरामन की ओर से की गई थी. इसे एक अप्रैल से निवेश के लिए उपलब्ध कराया गया है. पीएम मोदी ने इसे महिलाओं के लिए एक बेहतरीन स्कीम बताया है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महिला सम्मान बचत पत्र योजना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और महिला सम्मान बचत पत्र इसका बेहतरीन उदाहरण है. वहीं 1 अप्रैल को इंडियन पोस्ट के ट्वीट में महिला सम्मान सेविंग स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि इस योजना को 1.59 डाकघरों में शुरू किया जा चुका है. 

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम 

डाकविभाग की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक, महिला सम्मान बचत पत्र योजना में सिर्फ दो साल के लिए निवेश किया जा सकता है. इस योजना में 1 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस योजना में सिंगल अकाउंट ही ओपेन किया जा सकता है. महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के तहत ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है. इसमें सालाना ब्याज 7.5 फीसदी है. 

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करने का प्रोसेस 

एक अप्रैल देश की सभी महिला और नाबालिग लड़की के लिए अभिभावक निवेश कर सकते हैं. इसे 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध करा दिया गया है.

  • निवेश करने के लिए सबसे पहले डाकघर या नजदीकी बैंक ब्रांच पर जाना होगा.
  • यहां आपको महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत फाॅर्म भरना होगा.
  • अब अपने पता और एड्रेस दस्तावेजों के साथ इस फाॅर्म को डाकघर या बैंक में जमा करना होगा.
  • इसके बाद जितना फंड निवेश करना चाहते हैं, वह निवेश करें.
  • चेक या कैश के माध्यम से ये फंड जमा कर सकते हैं.
  • आपके निवेश का एक सर्टिफिकेट रिसीप्ट के तौर पर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें  

LPG Price: लेना चाहते हैं 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर का लाभ, तो तुरंत करें ये काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget