एक्सप्लोरर

PM Modi Interview: G20 समिट से पहले पीएम मोदी ने महंगाई को बताया बड़ा वैश्विक मुद्दा, बोले - इससे निपटने के लिए आपसी सहयोग की दरकार

Narendra Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा समय में महंगाई को सबसे बड़ा आर्थिक मुद्दा करार दिया है जिससे निपटने के लिए आपसी सहयोग की जरुरत है.

PM Modi On Inflation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महंगाई इस समय ऐसा बड़ा मुद्दा है जिसका सामना पूरी दुनिया को करना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कोरोना महामारी और उसके बाद युद्ध (रूस और यूक्रेन के बीच) ने वैश्विक स्तर पर महंगाई की गतिशीलता को बदलकर रख दिया है. इन कारणों के चलते विकसित से लेकर उभरती अर्थव्यवस्थाओं को हाई इंफ्लेशन का सामना करना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महंगाई ऐसा वैश्विक मुद्दा है जिससे निपटने के लिए आपसी सहयोग की जरुरत है. 

महंगाई को रोकने वाली पॉलिसी की दरकार 

मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यु में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे जी20 प्रेसीडेंसी के दौरान जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर की बैठक हुई जिसमें ये महसूस किया गया कि हर देश को ऐसी पॉलिसी बनाने की दरकार है जिससे महंगाई को रोकने में मदद मिले और इसके चलते दूसरे देशों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े. साथ ही सेंट्रल बैंकों की पॉलिसी में स्पष्टता होना बेहद जरुरी है. 

महंगाई से राहत के लिए कई फैसले लिए 

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने महंगाई पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाये हैं. विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 2022 में दुनिया के औसतन महंगाई दर के मुकाबले भारत में महंगाई दर 2 फीसदी कम रही है. इसके बावजूद हम आम लोगों के इज ऑफ लिविंग को आसान करने के लिए लगातार जनता के हित वाले फैसले ले रहे हैं. उन्होंने रक्षा बंधन पर सभी उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती को इसका बड़ा उदाहरण बताया है.  

भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है जो हमारे लिए बेहद खास बात है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमने इस उपलब्धि को हासिल किया ये बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये सौभाग्य की बात है कि लोगों ने हमपर भरोसा किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में आ रहा विदेशी निवेश हर वर्ष पुराने रिकॉर्ड को तोड़ता जा रहा है. गुड्स और सर्विसेज के एक्सपोर्ट के मामले में भारत ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है. अलग अलग सेक्टर्स में मेक इन इंडिया की सफलता देखते बन रही है. स्टार्टअप्स कमाल कर रहे हैं. आधारभूत ढांचे में सुधार जिस रफ्तार से हो रहा वो कभी नहीं देखने को मिली है जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: सऊदी अरब- रूस के उत्पादन घटाने के बाद 11 महीने के हाई पर कच्चा तेल, 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कीमत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget