एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने दिया नए साल का तोहफाः घर बनाने के लिए मिलेगा सस्ता कर्ज

नई दिल्लीःप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 7:30 बजे देश के नाम संबोधन में काफी योजनाओं का ऐलान किया जो देश के निम्न, मध्यम वर्ग के लिए खास तौर पर की गई हैं. यह राष्ट्र के नाम उनका दूसरा संबोधन है. इससे पहले 8 नवंबर को अपने पहले संबोधन में उन्होंने 500 और 1000 के पुराने नोटों का प्रचलन बंद करने की घोषणा की थी. वहीं आज के इस संबोधन में पीएम ने खास तौर पर गरीब किसानों, कारोबारियों, महिलाओं और घर बनाने वालों के लिए कई आकर्षक योजनाओं का ऐलान किया.

गरीब और मध्यम वर्ग के लिए विशेष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 नई योजनाओं का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2017 में घर बनाने वालों को 9 लाख तक के कर्ज के ब्याज पर 4 फीसदी की छूट मिलेगी और 12 लाख रुपये तक के कर्ज के ब्याज पर 3 फीसदी की छूट दी जाएगी. गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत साल 2017 से 33 फीसदी ज्यादा घर बनाए जाएंगे. गांवों में घर बनाना सस्ता हुआ क्योंकि 2 लाख रुपये तक के लोन पर 3 फीसदी की छूट मिलेगी.

किसानों के लिए किए गए ऐलान

डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव सेंट्रल बैंक और प्राइमरी सोसायटी से जिन किसानों ने खरीफ और रबी की बुवाई के लिए कर्ज लिया था उस कर्ज के 60 दिन का ब्याज सरकार वहन करेगी और किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी. अगले 3 महीने में 3 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड को RUPAY कार्ड में बदले जाएंगे. अगले 3 महीने में 3 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड को रूपे कार्ड में बदला जाएगा. किसान कार्ड से पैसे निकालने के लिए बैंक जाना पड़ता है पर रूपे कार्ड से कहीं पर भी पैसे निकाल पाएंगे और खरीदारी कर पाएंगे. इस साल रबी की बुआई में 6 फीसदी ज्यादा बढ़त देखी गई है.

गर्भवती महिलाओं के लिए देश के 650 से ज्यादा जिलों में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में पंजीकरण, डिलीवरी, टीकाकरण और पौष्टिक आहार के लिए 6 हजार रुपये की मदद देगी जो सीधी उनके खाते में भेजी जाएगी. देश में माता मृत्यु दर को खत्म करने में इस योजना से बड़ी मदद मिलेगी.  यह योजना पहले 53 जिलों में पायलट योजना के तहत चल रही थी, जिसे अब राष्ट्रव्यापी तौर पर लागू करने का फैसला किया गया है.

वरिष्ठ नागरिक के लिए किए ऐलान वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.5 लाख रुपए तक की राशि पर 10 साल तक के लिए 8 प्रतिशत का ब्याज दर सुरक्षित किया जाएगा जो स्थिर होगा. अर्थात बैंक द्वारा ब्याज दरें घटाने का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इस ब्याज को वरिष्ठ नागरिक हर महीने बैंक से निकाल सकते हैं.

कारोबारियों के लिए किए ऐलान छोटे कारोबारियों के 2 करोड़ तक के कर्ज की गारंटी सरकार लेगी. इसके तहत छोटे कारोबारियों के क्रेडिट गारंटी 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दी गई है. मुद्रा योजना की सफलता की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मुद्रा योजना की सफलता निश्चित तौर पर बेहद उत्साहवर्धक रही है, जिसका जनजाति समुदाय के लोगों सहित 3.5 करोड़ लोगों ने फायदा उठाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने बढ़ाए पेट्रोल के दाम, 2 अक्टूबर से मिलने लगा 3 रुपये महंगा
पाकिस्तान ने बढ़ाए पेट्रोल के दाम, 2 अक्टूबर से मिलने लगा 3 रुपये महंगा
RBI के नए Executive Director बने सुधाकर मल्ली, संभालेंगे ये जिम्मेदारियां
RBI के नए Executive Director बने सुधाकर मल्ली, संभालेंगे ये जिम्मेदारियां
Tax Notice इग्नोर करना महिला को पड़ा भारी, जुड़ा 1.5 करोड़ का टैक्स
Tax Notice इग्नोर करना महिला को पड़ा भारी, जुड़ा 1.5 करोड़ का टैक्स
2BHK का किराया 70000 और डिपॉजिट 4 लाख, बेंगलुरु में किराए ने तोड़ा रिकॉर्ड
2BHK का किराया 70000 और डिपॉजिट 4 लाख, बेंगलुरु में किराए ने तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget