एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana के इन किसानों को नहीं मिलेगी अगली किस्त, जान लीजिए ये बड़ी वजह 

PM Kisan Yojana 13th Installment: पीएम किसान योजना के तहत नई जानकारी सामने आई है, कुछ किसानों को इस योजना के तहत 13वीं किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर चार महीने पर 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है, यानी कि हर साल 6 हजार की रकम दी जाती है. केंद्र सरकार की ओर से इस योजना के तहत अभी तक 12वीं किस्त हर पात्र किसानों को दी जा चुकी है और अब 13वीं किस्त  (PM Kisan Scheme 13th Installment) जारी होने वाली है. 

अगर आप इस योजना के तहत पात्र हैं और फिर भी आपको इसका लाभ नहीं मिल रहा है तो आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा. हालांकि ये योजना सभी किसानों को नहीं दी जाती है. बिहार एग्रीकल्चर विभाग की वेबसाइट के मुताबिक कुछ ऐसे किसान हैं, जिनकों इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. 

किस वजह से किसानों को नहीं मिलेगी अगली किस्त 

डीबीटी एग्रीकल्चर बिहार की वेबसाइट के अनुसार, जिन किसानों का बैंक अकाउंट आधार और एनपीसीआई से जुड़ा नहीं है यानी डीबीटी सक्षम नहीं है, वे किसान तुरंत डाकघर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में डीबीटी सक्षम बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं. ये काम करवाने के बाद ही ​किसान योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी. 

ईकेवाईसी कराना भी जरुरी 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को अपना ईकेवाईसी पूरा करना आवश्यक है. ईकेवाईसी के लाभार्थी अपने आधार को पीएम-किसान पोर्टल और मोबाइल नंबर से एक ओटीपी के माध्यम से लिंक कर सकते हैं या वे अपने नजदीकी सेंटर्स पर जाकर बायोमेट्रिक की मदद से ईकेवाईसी अपडेट करा सकते हैं.

SMS की मदद से आधार को बैंक अकाउंट से कैसे करें लिंक 

अगर आपका बैंक अकाउंट SBI में हैं और मोबाइल नंबर लिंक हैं तो 567676 पर मैसेज करके ये काम कर सकते हैं. 
अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है या आधार पहले से ही खाते से जुड़ा हुआ है, तो एक एसएमएस प्रतिक्रिया भेजी जाएगी.
यदि आपका मोबाइल नंबर पहले से ही बैंक में रजिस्टर्ड है, तो आपको सीडिंग रिक्वेस्ट के लिए एक मैसेज भेजा जाएगा. 
अगर आपका वेरिफिकेशन फेल हो जाता है तो आपको एसबीआई ब्रांच जाकर ये काम करना होगा. 

ईकेवाईसी कैसे पूरा करें 

  • प्रधानमंत्री किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अब ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर और कैप्चा जानकारी भरकर सबमिट कर दें.
  • अब मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरकर आगे बढ़ें.
  • अगले स्टेप में आपका ईकेवाईसी ​पूरा हो जाएगा. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget