एक्सप्लोरर

इंतजार खत्म! आज इस समय जारी होगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त, इन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा

PM Kisan Yojana 15th Installment: झारखंड में खूंटी से आज पीएम मोदी देशभर के किसानों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का तोहफा देने वाले हैं.

PM Kisan Yojana 15th Installment: आज 15 नवंबर 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम मोदी आज 'जनजातीय गौरव दिवस' के मौके पर झारखंड में खूंटी के बिरसा महाविद्यालय से योजना की अगली किस्त को जारी करेंगे. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 8 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. 

18,000 करोड़ की राशि की जाएगी ट्रांसफर

केंद्र की मोदी सरकार देश के हर वर्ग के लिए कई तरह की योजना  लेकर आती रहती है. उन्हीं में से एक योजना का नाम है पीएम किसान सम्मान निधि योजना. इस स्कीम के तहत हर साल गरीब किसानों के खाते में 2000-2000 हजार की कुल तीन किस्त ट्रांसफर की जाती है. आज सरकार इस योजना के तहत 15वीं किस्त जारी करने वाली है. इस योजना के जरिए पीएम मोदी 8 करोड़ किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. इस राशि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों के खाते में पहुंचाया जाएगा. इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 24 फरवरी 2019 को की गई थी. योजना के जरिए अब तक कुल 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2.61 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. इसकी जानकारी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक्स यानी ट्विटर पर कल ही दे दी थी.

जानिए क्या आपको मिलेगा योजना का लाभ?

  • अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो सबसे पहले अपना Beneficiary List में चेक कर सकते हैं.
  • इसके लिए आप पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट  https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें.
  • आगे आप डैशबोर्ड पर राइट साइड पर क्लिक करें.
  • आगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा.
  • इसमें आपको अपने सभी डिटेल्स जैसे नाम, जिला, गांव का नाम आदि दर्ज करना होगा.
  • अपने पंचायत आदि के नाम को भी यहां दर्ज करें.
  • फिर शो बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद यहां से आप अपने डिटेल्स को चेक कर सकते हैं.

इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत कई किसानों के नाम को लिस्ट से काटा गया है. जिन लोगों को अपात्र घोषित किया गया है उसमें सरकारी कर्मचारी, मौजूदा मंत्री, विधायक, पंचायत प्रमुख और 10,000 रुपये से अधिक पेंशन प्राप्त करने वाले लोग शामिल है. 

ये भी पढ़ें-

Bhai Dooj Bank Holiday: भाई दूज के कारण इन राज्यों में आज बैंकों में रहेगी छुट्टी, यहां चेक कर लें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget