एक्सप्लोरर

पीएम किसान स्कीम में आंदोलन की अड़चन, तीसरी किस्त की पेमेंट में हो सकती है देरी

पिछले वित्त वर्ष में दिसंबर महीने में भी किसानों का पैसा रुका हुआ था. लेकिन उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू एक समारोह में किसानों का पैसा एक ही बार उनके खाते में क्रेडिट करने का ऐलान किया था.

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को होने वाले भुगतान की तीसरी किस्त में देरी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में किसानों के आंदोलन की वजह से भुगतान इस महीने की शुरुआत से लटका हुआ है, अब इसमें और देरी हो सकती है. पीएम किसान स्कीम के तहत अमूमन के शुरुआती दस से पंद्रह दिनों के भीतर किसानों का पैसा उनके खाते में क्रेडिट हो जाता है.

कृषि मंत्रालय के अधिकारी किसान आंदोलन की वजह से व्यस्त 

पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों के खाते में पैसा आने में देरी पर अधिकारियों का कहना है कि देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में तीसरी किस्त के तौर दो हजार रुपये क्रेडिट करने की पूरी तैयारी कर ली गई, सिर्फ ऊपर के अधिकारों के निर्देश का इंतजार है. वहां से यह निर्देश आएगा कि पैसा फेज वाइज दिया जाए या एक ही बार. इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक कृषि मंत्रालय के बड़े अधिकारी किसानों के आंदोलन की वजह से व्यस्त हैं. भुगतान में देरी की यह एक वजह हो सकती है. हालांकि पिछले वित्त वर्ष में दिसंबर महीने में भी किसानों का पैसा रुका हुआ था. लेकिन उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू एक समारोह में किसानों का पैसा एक ही बार उनके खाते में क्रेडिट करने का ऐलान किया था. अधिकारियों का कहना है कि किसानों का आंदोलन खत्म होने के बाद सरकार एक ही बार में उनका पैसा देने का ऐलान कर सकती है.

क्या है पीएम किसान स्कीम ? 

केंद्र सरकार योजना के तहत हर पात्र किसान को दो-दो हजार रुपये की बराबर किस्‍तों में सालभर में छह हजार रुपये देती है. यह पैसा ऐसे समय दिया जाता है जब रबी, खरीफ और जायद की फसलों में कृषि निवेश के लिए किसानों को पैसों की जरूरत होती है. प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की घोषणा 2019 में की थी.

Bajaj Finance: बजाज फाइनेंस का शानदार प्रदर्शन, तीन लाख करोड़ की कंपनी बनी

Air India का इन ग्राहकों को खास ऑफर, फ्लाइट का आधा किराया होगा माफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर
जनधन खातों में औसत बैलेंस रिकॉर्ड 5438 रुपए पहुंचा, जमा हुए 3.24 लाख करोड़
जनधन खातों में औसत बैलेंस रिकॉर्ड 5438 रुपए पहुंचा, जमा हुए 3.24 लाख करोड़
UPI पर चार्ज क्यों जरूरी है? देश के सबसे बड़े बैंक SBI के चेयरमैन ने बताया
UPI पर चार्ज क्यों जरूरी है? देश के सबसे बड़े बैंक SBI के चेयरमैन ने बताया

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
Embed widget