एक्सप्लोरर

PM Kisan: करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर! पीएम किसान स्कीम के बदल गए नियम, फटाफट करें ये काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा!

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो अब आपके पास राशन कार्ड (Ration Card) होना जरूरी है. आप बिना राशन कार्ड के स्कीम में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं.

PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार (Central Government) ने पीएम किसान स्कीम (Pm kisan scheme) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अगर आप भी पीएम किसान स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो अब आपके पास राशन कार्ड (Ration Card) होना जरूरी है यानी आप बिना राशन कार्ड के इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं. PM Kisan स्कीम में तेजी से बढ़ते फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है. 

नया रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जरूरी होगा राशन कार्ड
अब राशन कार्ड के बिना आपको 2000 रुपये का फायदा नहीं मिल पाएगा. अब जो भी किसान इस स्कीम में नया रजिट्रेशन कराएगा उसको राशन कार्ड का नंबर देना जरूरी होगा. बता दें इस स्कीम के तहत सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. 

करोड़ों किसान ले रहे इस स्कीम का फायदा
पीएम किसान स्कीम की अब तक 9 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और सरकार जल्द ही 10वीं किस्त (Pm Kisan Scheme 10th installment) भी किसानों के खाते में ट्रांसफर कर देगी. आपको बता दें अब तक 11.37 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है. सरकार ने 1.58 लाख करोड़ रुपये इस स्कीम के तहत ट्रांसफर किए हैं. 

PDF के रूप में अपलोड करने होंगे डॉक्युमेंट्स
पीएम किसान योजना के तहत आप पहली बार रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आपको राशन कार्ड नंबर अपलोड करना होगा. इसके साथ ही आपको इसका पीडीएफ भी अपलोड करना होगा. केंद्र सरकार ने अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी का अनिवार्यता को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. यानी अब आपको हार्डकॉपी की जगह पर पीडीएफ के रूप में अपने डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा. केंद्र सरकार के इस कदम से फर्जीवाड़े पर तो रोक लगेगी ही इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस भी काफी आसान हो जाएगा. 

कौन कर सकता है स्कीम के लिए अप्लाई?
आपको बता दें इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपकी आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आपके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होना भी जरूरी है, जिन किसानों के पास खेती योग्य जमीन नहीं है वह इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते हैं.

2019 में शुरू हुई थी योजना
मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को PM kisan Samman Nidhi Yojna शुरू की थी. इस स्कीम के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है. पहली किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है.

जल्द जारी होगी 10वीं किस्त
पीएम किसान स्कीम की दसवीं किस्त का पैसा जल्द ही किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. दिसंबर महीने तक सरकार इस किस्त का पैसा करोड़ों किसानों के खाते में डाल सकती है. केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है

यह भी पढ़ें:

Sovereign Gold Bond: खुशखबरी! आज से मिल रहा सस्ता सोना खरीदने का मौका, चेक करें क्या है 10 ग्राम का रेट्स

Bank FD Rates: त्योहारी सीजन में SBI-PNB समेत ये 10 बैंक दे रहा बड़ा फायदा, 1 साल की FD पर मिलेगा मोटा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget