एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: सरकार ने पीएम किसान योजना में किया बड़ा चेंज, अब 6000 रुपये के लिए करना होगा ये काम, वरना नहीं आएगा खाते में पैसा!

PM Kisan Yojana: अगर आप भी इस योजना का फायदा लेते हैं तो सरकार ने अब बड़ा बदलाव कर दिया है. आपको बिना राशन कार्ड के इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pm kisan scheme) में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है. अगर आप भी इस योजना का फायदा लेते हैं तो आप फटाफट चेक कर लें. अब से योजना का फायदा लेने के लिए किसानों को अन्य सभी डॉक्युमेंट्स के साथ में राशन कार्ड (Ration Card) देना जरूरी है. जो भी किसान राशन कार्ड नहीं देगा उनको इस योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा. 

रजिस्ट्रेशन के समय देना होगा राशन कार्ड
पीएम किसान स्कीम को लेकर चल रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है. अब आपको राशन कार्ड के बिना किस्तों का पैसा नहीं मिलेगा. बता दें इस योजना के तहत जो भी किसान अब नए रजिस्ट्रेशन होंगे उनके लिए राशन कार्ड अनिवार्य किया गया है. राशन कार्ड का नंबर देने के बाद में ही आपको या परिवार वालों को इस योजना का फायदा मिलेगा. 

अपलोड करनी होगी सॉफ्ट कॉपी
इसके अलावा आपको सभी डॉक्युमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी को पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा. इसके अलावा जो भी किसान अभी इस स्कीम का फायदा ले रहे हैं उनको भी अपने राशन कार्ड का नंबर पोर्टल पर अपलोड करना होगा. 

देने होंगे ये डॉक्युमेंट (PM Kisan Scheme Document List)

  • आवेदक के पास 2 हेक्टेयर तक जमीन होनी चाहिए
  • कृषि भूमि के कागज होने चाहिए
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आईडी प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • एड्रेस प्रूफ
  • खेत की जानकारी (खेत का आकार,कितनी जमीन है )
  • पासपोर्ट साइज फोटो

15 दिसंबर तक आ सकती है 10वीं किस्त
बता दें इस स्कीम के तहत सरकार अब तक 9 किस्तों का पैसा ट्रांसफर कर चुकी है और जल्द ही 10वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा. केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है. 

मिलते हैं 6000 रुपये
आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. इसमें आपको 2000 रुपये की 3 किस्ते जारी की जाती है. आपको बता दें अब तक 11.37 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है. सरकार ने 1.58 लाख करोड़ रुपये इस स्कीम के तहत ट्रांसफर किए हैं. 

कौन-कौन ले सकता है इस स्कीम का फायदा
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपकी आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आपके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होना भी जरूरी है, जिन किसानों के पास खेती योग्य जमीन नहीं है वह इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 
IRCTC: क्रिसमस और न्यू ईयर पर घूमने का है प्लान तो मिलेगा कंफर्म टिकट, रेलवे कल से चलाएगा ये स्पेशल ट्रेनें

Indina Railways ने किया बड़ा बदलाव, इन 31 ट्रेनों का बदल गया नंबर, टिकट कराने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget