एक्सप्लोरर

PM Kisan: सामने आ गया अपडेट! इस दिन आपके अकाउंट में आएगा पीएम-किसान की अगली किस्त का पैसा

PM Kisan 16th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त यानी 16वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में कब ट्रांसफर होगा, उसकी डेट सामने आ गई है...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. जल्दी ही करोड़ों किसानों के खाते में होली से पहले तोहफा आने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने किसानों के खाते में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर करने की शुरुआत करने वाले हैं.

पीएम मोदी करेंगे पैसा ट्रांसफर

पीएम किसान ऑफिशियल हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 16वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं. अपडेट में कहा गया है- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का हस्तांतरण 28 फरवरी, 2024 को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से किया जाएगा, जिसमें किसानों को यह किस्त DBT के माध्यम से सीधा उनके बैंक खाते में हस्तांतरित होगी.

देखें ये अपडेट:

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं क़िस्त का हस्तांतरण 28 फरवरी,2024 को महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले से किया जाएगा। जिसमें किसानों को यह क़िस्त DBT के माध्यम से सीधा उनके बैंक खाते में हस्तांतरित होगी।#PMKisan16Instalment #PMKisan pic.twitter.com/usOVzizRYC

— Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) February 22, 2024

">

पीएम किसान की वेबसाइट पर अपडेट

इससे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अगली किस्त को लेकर अपडेट शेयर किया गया था. वेबसाइट पर भी बताया गया है कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त का पैसा 28 फरवरी को ट्रांसफर किया जाएगा.

त्योहार और चुनाव दोनों का मौका

पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का पैसा ऐसे समय ट्रांसफर किया जा रहा है, जब एक महीने बाद देश भर में रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा और कुछ महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इस साल होली 25 मार्च को है. वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है. ऐसे में मार्च-अप्रैल के दौरान देश में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं.

हर साल मिलते हैं 6-6 हजार रुपये

इससे पहले अब तक पीएम किसान योजना की 15 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. पीएम किसान योजना की शुरुआत किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है. इस योजना के तहत छोटे व सीमांत किसानों को हर साल केंद्र सरकार की ओर से 6-6 हजार रुपये की मदद मिलती है. यह मदद डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है.

नवंबर में आया था पिछली किस्त का पैसा

वित्त मंत्री निर्मला ने इस महीने की शुरुआत में बजट पेश करते हुए कहा था कि पीएम किसान योजना के तहत छोटे व सीमांत किसानों समेत देश भर के 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता मुहैया कराई गई है. इससे पहले पीएम किसान योजना की पिछली किस्त 15 नवंबर को जारी की गई थी.

ये भी पढ़ें: महिंद्रा मैनुलाइफ के इस नए फंड में निवेश का मौका, डायवर्सिफिकेशन के साथ मिलेगा LTCG का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget