एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: मोदी सरकार की ये है 10 लोकप्रिय योजनाएं, जो बनी गेमचेंजर, आम आदमी को सीधे मिला फायदा

PM Narendra Modi Birth Day: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर 2022 को 72 साल के हो गए. मई 2014 में मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे.

PM Narendra Modi BirthDay: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. मई 2014 में मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे. मोदी सरकार के कार्यकाल के 8 साल पूरे हो चुके हैं. इस दौरान उन्‍होंने देश में कई ऐसी योजनाएं शुरू हुई, जो आम आदमी के लिए बेहद जरूरी साबित रही. इनमें से कई ऐसी हैं, जिनसे लोगों को कमाई या रोजगार भी मिला है. 

प्रधानमंत्री जन-धन योजना- PM Jan Dhan Yojna
प्रधानमंत्री जन धन योजना के जरिए हर परिवार को बैंकिंग सुविधा देने का काम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PM Jan Dhan Yojna) 2014 में शुरू हुई थी. परिवार के दो सदस्य जन धन योजना में जीरो बैलेंस खाता खोल सकते हैं. जन धन खाते में पैसे जमा करने या निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इन खातों में बिना किसी चार्ज के फंड ट्रांसफर होता है और बिना किसी शुल्क के मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलती है.

आयुष्मान भारत योजना- Ayushman Bharat Yojna
आयुष्मान भारत योजना साल 2018 में शुरू की गई थी. इसमें गरीब परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस दिया है. इस योजना के तहत लोगों को गंभीर बीमारियों में 50 करोड़ भारतीयों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है. यह मेडिक्लेम की तरह है, जिसका लोग काफी फायदा उठा रहे हैं

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना योजना- PM Garib Kalyan Anna Yojana 
कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते 2020 में लॉकडाउन के दौरान लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के मकसद से मोदी सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न लेकर आई थी. इस योजना में 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति, प्रति महीने मुफ्त दिया जाता है. इस योजना से देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ मिला.

प्रधानमंत्री आवास योजना- PM Awas Yojna
प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) साल 2015 में शुरू की गई. इस योजना के तहत होम लोन के ब्याज में सब्सिडी दी है. हर परिवार को 2.60 लाख रुपये का फायदा मिलता है. इस योजना के तहत मिलने वाली राशि और सब्सिडी सीधे उम्मीदवार के बैंक खाते में आती है, जो कि आधार कार्ड से लिंक होता है.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना- PM Suraksha Bima Yojna
केंद्र सरकार की ओर से दो बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojna) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PM Jeevan Jyoti Bima Yojna) शुरू की गई. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सिर्फ 12 रुपये सालाना प्रीमियम देकर आप 2 लाख रुपये तक का कवर पा सकते हैं. वहीं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में सालाना 436 रुपये चुकाकर आप 2 लाख का बीमा पा सकते हैं.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना- PM Kisan Samman Nidhi Yojna
पीएम नरेंद्र मोदी ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत उन किसानों को साल में 3 किस्‍त में 6000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिनके पास 2 हेक्टेयर या इससे कम जमीन है. अब तक 11 किस्‍त आ चुकी हैं और जल्‍द ही 12वीं किस्‍त आने वाली है.

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना- PM Mudra Loan Yojna
मोदी सरकार ने उन युवाओं के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना शुरू की थी, जो अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं. इस योजना के तहत 3 कटेगिरी में 10 लाख रुपये तक लोन आसानी से मिल जाता है. यह लोन कोई कारोबार शुरू करने के लिए दिया है. लोन का ब्‍याज दर कम होता है.

सुकन्या समृद्धि योजना- Sukanya Samriddhi Yojna
बेटियों के लिए मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत 2015 में की थी. पोस्‍ट ऑफिस की इस योजना के तहत 10 साल से कम आयु की बेटियों का खाता उनके माता-पिता के नाम पर खुलता है. यह पोस्‍ट ऑफिस की सबसे ज्‍यादा ब्‍याज 7.8 फीसदी देने वली स्‍कीम है. सुकन्या समृद्धि योजना 21 साल में मैच्योर होती है और अधिकतम सालाना जमा पर इससे 64 लाख फंड बना सकते हैं.

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना- Prime Minister Shram Yogi Maandhan Yojana
यह असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन देने की योजना है. इसमें 18 साल से 40 साल तक की आयु वाले कामगार रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं. उम्र के आधार पर मंथली 55 रुपये से 200 रुपये तक के योगदान पर इन्‍हें 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन देने का प्रावधान है.

उज्जवला योजना योजना- Pradhan Mantri Ujjwala Yojana
उज्जवला योजना के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन बांटे हैं. साल 2016 से लागू हुई इस योजना का अब तक लाखों परिवारों को फायदा मिल चुका है. इस योजना का मकसद ग्रामीण महिलाओं को लकड़ी के धुएं से छुटकारा दिलाना है.

ये भी पढ़ें-

Tata Tiago EV: देश की पहली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, टाटा टियागो EV में क्या है खास बात

Nirmala Sitharaman: MSME के बकाए का भुगतान 45 दिन में कराना चाहती है सरकार- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
Polymer Banknotes: प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget