एक्सप्लोरर

PM Gati Shakti Scheme: पीएम गतिशक्ति योजना के 2 साल, 11.58 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम में आई तेजी

PM Gati Shakti 2nd Anniversary: पीएम गतिशक्ति योजना की शुरुआत दो साल पहले हुई थी. इसका उद्देश्य बुनियादी संरचना क्षेत्र की परियोजनाओं की लागत और समय को कम करना है...

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम गति शक्ति योजना के आज शुक्रवार को दो साल पूरे हो गए हैं. सरकार ने इस योजना को बुनियादी संरचना क्षेत्र की परियोजनाओं की लागत व समय को कम करने के लिए 2021 में लॉन्च किया था. सरकार की यह योजना काफी उपयोगी साबित हुई है. बताया जा रहा कि इस योजना ने अपने 2 सालों में लाखों करोड़ों की परियोजनाओं के काम को तेज किया है.

2 साल में किए गए ये काम

सरकार ने योजना के दो साल होने के मौके पर रिपोर्ट कार्ड जारी की है. रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, पिछले 2 सालों के दौरान पीएम गति शक्ति योजना के तहत 300 से ज्यादा सेंट्रल व स्टेट प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया है. वे परियोजनाएं मिलाकर 11.58 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत की हैं. योजना के तहत मूल्यांकन ने तेजी से मंजूरियां दिलाने, परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने जैसे काम को अंजाम दिया गया है.

इस समय में आई बड़ी कमी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के द्वारा तैयार परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड में कहा गया है कि पीएम गति शक्ति योजना ने शुरुआत के 2 सालों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग के स्तर में सुधार किया है. मंत्रालय के अनुसार, पहले जहां किसी बुनियादी संरचना परियोजना के प्री-अलाइनमेंट को फाइनल करने में 3-4 महीने का समय लगता था, अब एक महीने में काम हो जा रहा है.

पीएम गति शक्ति योजना के तहत सभी परियोजनाओं के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मंजूरियों को डिजिटल बना दिया गया है. एकीकृत पोर्टल बनने से योजना को तैयार करने का काम बेहतर हुआ है. पहले ये मंजूरियां मैनुअली मिलती थीं, जिसमें ज्यादा समय लग जाता था.

इन परियोजनाओं का मूल्यांकन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, पीएम गति शक्ति योजना के तहत जिन परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया है, उनमें 200 से ज्यादा स्टेट प्रोजेक्ट हैं. 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ये परियोजनाएं लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने से संबंधित हैं. 156 क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर गैप प्रोजेक्ट अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए हैं.

केंद्र की ये परियोजनाएं शामिल

मूल्यांकन किए गए सेंट्रल प्रोजेक्ट में 6.06 लाख करोड़ रुपये की 45 रेलवे परियोजनाएं, 4.19 लाख करोड़ रुपये की 47 सड़क परियोजनाएं, 79 हजार करोड़ रुपये की आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की परियोजनाएं और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: इस राज्य ने दिया छोटे उद्यमियों को तोहफा, एमएसएमई सेक्टर के लिए इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
India- China: भारत ने चीन को पछाड़ा, इस मामले में बना दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर देश
भारत ने चीन को पछाड़ा, इस मामले में बना दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर देश
FDI: 11 सालों में बदला देश का नक्शा, 143% बढ़ा विदेशी निवेश, आया बंपर पैसा
FDI: 11 सालों में बदला देश का नक्शा, 143% बढ़ा विदेशी निवेश, आया बंपर पैसा
Telegram CEO Networth: कितने अमीर हैं Telegram CEO पावेल, उनके 100 बच्चों को जायदाद में क्या मिलेगा?
कितने अमीर हैं Telegram CEO पावेल, उनके 100 बच्चों को जायदाद में क्या मिलेगा?

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget