एक्सप्लोरर

MSME Sector Insurance: इस राज्य ने दिया छोटे उद्यमियों को तोहफा, एमएसएमई सेक्टर के लिए इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च

MSME Insurance Scheme: राज्य सरकार एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देना चाहती है. इसके लिए एमएसएमई सेक्टर पर फोकस्ड इंश्योरेंस स्कीम की शुरुआत की गई है...

केरल सरकार ने राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है. राज्य सरकार की यह योजना एमएसएमई सेक्टर को विभिन्न जोखिमों से बचाने पर केंद्रित है. इसके तहत एमएसएमई को विस्तृत बीमा कवरेज का लाभ मिलेगा. राज्य सरकार ने इस स्कीम के लिए 4 सरकारी बीमा कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया है.

सरकार देगी 50 फीसदी प्रीमियम

इस स्कीम के तहत एमएसएमई सेक्टर को सस्ते में बीमा कवरेज का लाभ मिलेगा. राज्य सरकार योजना के तहत एमएसएमई को 50 फीसदी सालाना प्रीमियम का फायदा देगी. उन्हें 50 फीसदी सालाना प्रीमियम का रीम्बर्समेंट राज्य सरकार की ओर से मिलेगा. केरल सरकार ने इसके लिए योजना को समर्पित नए वेब पोर्टल की भी शुरुआत की.

ये है योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को चार सरकारी बीमा कंपनियों के साथ योजना के लिए समझौता किया. राज्य सरकार का कहना है कि उसकी यह योजना राज्य में एमएसएमई की पूरी पारिस्थितिकी को बढ़ावा देगी. सारे रिस्क का कवरेज मिलने से लोग उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित होंगे. इस तरह केरल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों में मजबूती आएगी.

केरल में एमएसएमई की संख्या

केरल सरकार की मानें तो राज्य में अभी 3 लाख से ज्यादा एमएसएमई हैं. उनमें से करीब 1.40 लाख एमएसएमई राज्य सरकार की ईयर ऑफ एंटरप्राइजेज इनिशिएटिव से जुड़े हुए हैं. हालांकि उनमें से सिर्फ 15 हजार एमएसएमई ही ऐसे हैं, जिनके पास विभिन्न प्रकार के जोखिमों के लिए बीमा का कवरेज है. राज्य सरकार इसके दायरे को बढ़ाना चाहती है, ताकि केरल के एमएसएमई बिजनेस की राह में आने वाले विभिन्न व्यवधानों से पार पा सकें.

ऐसे रिस्क के लिए कवरेज

एमएसएमई के लिए शुरू की गई इस बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं, आगजनी, चोरी, दुर्घटना, बाजार में उतार-चढ़ाव जैसे जोखिम के लिए कवरेज मिलेगा. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एमएसएमई इस तरह के जोखिमों के कारण बीच में बिजनेस बंद करने पर बाध्य हो जाते हैं. राज्य सरकार की बीमा योजना उनके लिए बिजनेस में बने रहना सुनिश्चित करेगी.

इन्हें मिलेगा योजना का लाभ

राज्य सरकार ने बताया कि मैन्यूफैक्चरिंग, सर्विस या ट्रेड सेक्टर की कोई भी एमएसएमई, जिसके पास केरल में उद्यम रजिस्ट्रेशन है, बीमा योजना का लाभ उठा सकती है. उनके अलावा भारत सूक्ष्म/लघु उद्यम योजना में एनरॉल एमएसएमई को भी स्कीम का फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: क्या है ग्लोबल हंगर इंडेक्स? क्यों नेपाल-पाकिस्तान जैसे देशों से भी नीचे गिर गया भारत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget