एक्सप्लोरर

'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' योजना के तहत किसानों के घर तक पहुंचेगा फसल बीमा योजना के दस्तावेज, मिलेंगे कई फायदे

केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' योजना की शुरुआत की है. इस नई पॉलिसी की मदद से किसानों को सही समय पर दस्तावेज न मिलने की समस्या को दूर करने की कोशिश की है.

सरकार किसानों की मदद के लिए अलग-अलग तरह की कई योजनाएं लेकर आती रहती है. इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Yojana) से लेकर लेकर फसल बीमा योजना (Fasal Bima Yojana) आदि जैसी कई योजनाएं शामिल है. फसल बीमा योजना की शुरुआत सरकार ने साल 2016 में की थी. अब सरकार ने इस योजना को लेकर बड़े बदलाव किए है. पहले किसानों को इस योजना की हार्ड कॉपी नहीं मिलती थी. इस कारण किसी तरह के नुकसान के बाद भी लोगों के पास दस्तावेज की कमी के कारण बीमा क्लेम (PM Fasal Bima Yojana Claim) नहीं हो पाता था. अब सरकार ने किसानों की दस्तावेज संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए कदम उठाया है.

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने किसानों की मदद करने के लिए 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' योजना की शुरुआत की है. इस नई पॉलिसी की मदद से किसानों को सही समय पर दस्तावेज न मिलने की समस्या को दूर करने की कोशिश की है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने किसानों को जल्द से जल्द बीमा का डॉक्यूमेंट दिलाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है. केंद्रीय मंत्री का यह कहना है कि इस नई योजना से किसानों को ज्यादा से ज्यादा मदद मिलेगी और दलालों और बिचौलियों का प्रभाव कम हो सके.

इतने लोगों ने उठाया फसल बीमा योजना का लाभ
आपको बता दें कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक देश में अब तक 36 करोड़ से ज्यादा किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) का लाभ उठाया है. सरकार ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये का बीमा किसानों को बीमा के रूप में दिया है. इस बीमा के द्वारा किसानों को फसल के किसी तरह के नुकसान होने पर सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है. पिछले कुछ समय से यह परेशानी देखी जा रही थी कि बीमा के दस्तावेज किसानों को सही समय पर नहीं मिलते थे. इस कारण किसी तरह के नुकसान होने पर बीमा क्लेम करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने 'मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ' की शुरुआत की है. इसक द्वारा किसानों को घर पर अब पॉलिसी के दस्तावेज मिल जाएंगे.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का इस तरह उठाएं लाभ
आपको बता दें कि इस बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन बहुत आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आप सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर क्लिक करें. इसके बाद आप वहां ऑनलाइन फॉर्म फील कर दें.

ये भी पढ़ें-

केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई गईं, जानें कितनी

दुनिया में नहीं होगी कच्चे तेल की कमी, IEA के सदस्य देशों ने लिया वो फैसला जिसका भारत पर भी पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget