एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या 'UDYAM रजिस्ट्रेशन' के लिए सरकार ले रही हैं 2,700 रुपये? जानें इस वायरल मैसेज की सच्चाई

UDYAM Registration: पिछले कुछ समय में साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) करने वाले लोग फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को फॉर्म फिल करने को कहते हैं. इसके साथ ही अलग-अलग शुल्क भी मांगते हैं.

PIB Fact Check of UDYAM Registration: भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) के रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने एक वेबसाइट बनाई है. इसके जरिए वह कारोबारियों को डिजिटल माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करती है. सरकार ने कंपनियों के रजिस्ट्रेशन के लिए MSME Udyam की एक ऑफिशियल वेबसाइट शुरू की है. इस वेबसाइट के जरिए आप अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया (Social Media) पर एक फर्जी वेबसाइट (Fake Website) के लिंक पर लोगों को रजिस्ट्रेशन करने को कहा जा रहा है.

आपको बता दें कि इस लिंक के साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको इसका सर्टिफिकेट निकलवाने के लिए 2,700 रुपये देने होंगे. अगर आपको भी यह मैसेज मिला है तो जान लें कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. इस मैसेज का पीआईबी ने फैक्ट चेक (PIB Fact Check) करके इसकी सच्चाई बताई है. आइए जानते हैं इस बारे में.

PIB ने ट्वीट करके दी जानकारी

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (Press Information Bureau) ने इस वायरल मैसेज का फैक्ट चेक करके इस बारे में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में जानकारी दी है कि यह वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी हैं. पीआईबी ने बताया है कि वेबसाइट https://eudyogaadhaar.org एक फर्जी बेवसाइट है. इस पर भूलकर भी आप रजिस्ट्रेशन न करें. इसके साथ ही MSME Udyam के सर्टिफिकेट के लिए आपको 2,000 रुपये जमा करने को भी कहा गया है. ये दावा भी पूरी तरह से फर्जी हैं. अपने फैक्ट चेक में पीआईबी ने यह पाया है कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी है. Udyam रजिस्ट्रेशन के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट udyamregistration.gov.in पर विजिट करें.

फ्रॉड वेबसाइट से रहे सावधान

पिछले कुछ समय में साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) करने वाले लोग फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को फॉर्म फिल करने को कहते हैं. इसके साथ ही अलग-अलग शुल्क भी मांगते हैं. ऐसे में अपनी पर्सनल जानकारी शेयर करने पर आप आसानी से ठगी के शिकार हो सकते हैं और आपका खाता खाली हो सकता है.

पोर्टल पर आवेदन का प्रोसेस

  • अगर आप भी अपने MSME को पोर्टल पर रजिस्टर करवाना चाहते हैं तो हम आपको उसका आसान प्रोसेस बता रहते हैं.
  • इसके लिए आप सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट udyamregistration.gov.in पर विजिट करें.
  • इसके बाद आपके सामने कंपनी को रजिस्टर करने का फॉर्म खुलेगा जिसमें सारी जानकारी फील करें.
  • इसके बाद अपनो मोबाइल नंबर (Mobile Number), ईमेल आईडी (Email ID) दर्ज करें.
  • आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा इसे दर्ज करें.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें.
  • फॉर्म सब्मिशन के बाद आपका सर्टिफिकेट सामने आ जाएगा जिसका आप प्रिंट आउट निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

LIC Death Insurance Claim: LIC इंश्योरेंस पॉलिसी का करना है डेथ क्लेम तो इन दस्तावेजों को जरूर रखें अपने पास! जानें क्लेम का तरीका

Banking Rules: SBI और ICICI बैंक के अकाउंट होल्डर्स के खाते में होने चाहिए इतने पैसे? जानिए मिनिमम बैलेंस से जुड़े ये जरूरी नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget