एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

अब अगर ब्लैक इंक से चेक लिखा तो... RBI के नए फरमान पर पोस्ट वायरल, PIB ने बता दी सच्चाई

Ban of black ink on cheque: RBI के नए नियम को लेकर सोशल मीडिया पर किए दावे को PIB ने गलत बताया. कहा कि रिजर्व बैंक ने चेक लिखने के लिए किसी खास रंग के इंक के इस्तेमाल पर कोई फरमान जारी नहीं किया है.

Ban of black ink on cheque: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक खबर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से चेक पर काली स्याही के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को गलत बताया. कहा कि ब्लैक इंक से लिखे गए चेक को सिर्फ सिक्योरिटी बढ़ाने और फ्रॉड रोकने के लिए ही रिजेक्ट किया जाएगा. 

वायरल पोस्ट में यह भी किया गया था दावा

वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि RBI के इस नए नियम का पालन करते हुए लोगों को चेक लिखने के लिए अब केवल ब्लू और ग्रीन इंक का ही इस्तेमाल करना चाहिए. पोस्ट में यूजर्स को हल्की या धुंधली लिखावट से भी बचने की सलाह दी गई.

एक्स पर PIB के ऑफिशियल फैक्ट चेक अकाउंट में कहा गया, ''सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि RBI ने चेक पर ब्लैक इंक के इस्तेमाल रोक लगाने के लिए नए नियम जारी किए हैं. यह दावा गलत है. भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक लिखने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्याही का कोई खास रंग निर्धारित नहीं किया है.''

चेक लिखने के लिए RBI का नियम

(चेक ट्रंकेशन सिस्टम) सीटीएस में हर चेक की तीन तस्वीरें ली जाती हैं – फ्रंट ग्रे स्केल, फ्रंट ब्लैक एंड व्हाइट और बैक ब्लैक एंड व्हाइट. कस्टमर्स को इनके आधार पर चेक लिखने के लिए रंगों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है ताकि चेक पर लिखे इंर्फोमेशन को देखने में कोई परेशानी न हो. इसके साथ ही किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए कस्टमर्स को चेक लिखने के लिए किसी एक इंक के इस्तेमाल की ही सलाह दी गई है. हालांकि, रिजर्व बैंक ने चेक लिखने के लिए किसी खास रंग के इंक की इस्तेमाल की बात नहीं कही है. 

चेक में सुधार की नहीं है इजाजत

कस्टमर्स को यह भी बात पता होनी चाहिए कि चेक ट्रंकेशन (काट-छांट) सिस्टम (सीटीएस)  के तहत बदलाव या संशोधन वाले चेक स्वीकार नहीं किए जाते हैं. यह ध्यान रखना चाहिए कि चेक में किसी तरह का कोई बदलाव या सुधार नहीं किया जा सकता. जरूरी पड़ी तो भले ही तारीख बदल सकते हैं. इसके अलावा, कोई सुधार स्वीकार्य नहीं है. 

ये भी पढ़ें:

RBI Update: नए बैंकिंग लाइसेंस जारी करने की दिशा में RBI का बड़ा कदम, आवेदनों पर विचार करने के लिए किया कमिटी का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 साल में पहली बार हुआ ऐसा! कुवैत ने अप्रैल में नहीं किया एक भी बैरल तेल का निर्यात, दुनिया हैरान
30 साल में पहली बार हुआ ऐसा! कुवैत ने अप्रैल में नहीं किया एक भी बैरल तेल का निर्यात, दुनिया हैरान
सरकार के इस फैसले से चीन की हो गई मौज! हिस्सेदारी के लिए FDI नियमों में दी ढील, समझें कैसे
सरकार के इस फैसले से चीन की हो गई मौज! हिस्सेदारी के लिए FDI नियमों में दी ढील, समझें कैसे
कोयले की कमी से देश में गंभीर बिजली संकट-ग्रिड फेल होने की स्थिति, क्या है दावे की सच्चाई?
कोयले की कमी से देश में गंभीर बिजली संकट-ग्रिड फेल होने की स्थिति, क्या है दावे की सच्चाई?
Share Market: शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी 125 अंक ऊपर
शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी 125 अंक ऊपर

वीडियोज

West Bengal Election Result Vote Counting: बंगाल में बीजेपी की सरकार पक्की? | TMC Vs BJP | Mamata
West Bengal Result: ममता को बड़ा झटका, सत्ता से दूर होती TMC? | Mamata | Vote Counting
West Bengal Election Results 2026 Updates: बंगाल में भगवा लहर, BJP मजबूत | Mamata Banerjee | TMC
West Bengal Election Result Vote Counting: बीजेपी बहुमत की ओर | TMC Vs BJP | Mamata
Assembly Elections Result: बंगाल में बीजेपी आगे | PM Modi | TMC Vs BJP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता की दौड़ में फिसल रहे ये तीन सीएम, अपनी सीट पर पिछड़े और पार्टी भी बेहाल
सत्ता की दौड़ में फिसल रहे ये तीन सीएम, अपनी सीट पर पिछड़े और पार्टी भी बेहाल
पश्चिम बंगाल के रुझान देख उमर अब्दुल्ला का चौंकाने वाला रिएक्शन, दो शब्दों में बयां की हैरानी
पश्चिम बंगाल के रुझान देख उमर अब्दुल्ला का चौंकाने वाला रिएक्शन, दो शब्दों में बयां की हैरानी
बंगाल में BJP का बंपर बहुमत देख TMC फायर, ममता बनर्जी की पार्टी बोली- 'अभी तक 70 सीटों के...'
बंगाल में BJP का बंपर बहुमत देख TMC फायर, ममता बनर्जी की पार्टी बोली- 'अभी तक 70 सीटों के...'
Binnakandi Election Result 2026: क्या बिन्नाकंडी सीट जीत पाएंगे बदरुद्दीन अजमल? सामने आए रुझान
Binnakandi Election Result 2026: क्या बिन्नाकंडी सीट जीत पाएंगे बदरुद्दीन अजमल? सामने आए रुझान
Share Market: शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी 125 अंक ऊपर
शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी 125 अंक ऊपर
बीजेपी की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, SGPGI लखनऊ में ली अंतिम सांस
बीजेपी की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, SGPGI लखनऊ में ली अंतिम सांस
सायरा बानो ने हेमा मालिनी संग मुलाकात की तस्वीर की शेयर , धर्मेंद्र को याद कर लिखा- 'दिलीप साहब के लिए उनका प्यार...'
सायरा बानो ने हेमा मालिनी संग मुलाकात की तस्वीर की शेयर, धर्मेंद्र और दिलीप कुमार को लेकर कही ये बात
तमिलनाडु में विजय के काम आई प्रशांत किशोर की ये सलाह, 7 महीने पहले कर दिया था ऐलान
तमिलनाडु में विजय के काम आई प्रशांत किशोर की ये सलाह, 7 महीने पहले कर दिया था ऐलान
Embed widget