एक्सप्लोरर

PhysicWallah Layoff: फिजिक्स वाला में 120 एंप्लाइज की जाएगी नौकरी, क्यों लटकी यहां छंटनी की तलवार-जानें

PhysicWallah Layoff: देश का पॉपुलर एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्स वाला अब कंपनी के कुछ एंप्लाइज को पिंक स्लिप थमाने जा रहा है यानी अपने यहां छंटनी की तलवार चलाने जा रहा है.

PhysicWallah Layoff: 'एडटेक कंपनी 'फिजिक्स वाला' ने परफॉर्मेंस के आधार पर 120 कर्मचारियों की छंटनी करने का प्लान बना लिया है. कई दिनों से ये खबरें आ रहीं थी कि ये एडटेक यूनिकॉर्न अपने कुछ स्टाफ मेंबर्स को कंपनी छोड़कर जाने के लिए कहने वाला है. अब कंपनी ने एक बयान में साफ कहा है कि परफॉरमेंस रिव्यू या प्रदर्शन समीक्षा (पीडब्ल्यू) से उसके कुल वर्कफोर्स के 0.8 फीसदी से भी कम पर असर पड़ेगा और ज्यादा अंतर नहीं आएगा. मतलब साफ है कि कंपनी के कुछ एंप्लाइज को पिंक स्लिप थमाई जा सकती है.

एचआर प्रमुख ने दिया ये बयान

इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिजिक्स वाला के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सतीश खेंग्रे ने एक बयान में कहा, "पीडब्ल्यू के तहत हम रेगुलर तरीके से मध्यावधि और अक्टूबर में कंपनी के खत्म हुए पीरीयड में परफॉरमेंस का आकलन करते हैं. अक्टूबर में खत्म होने वाले साइकिल में हमारी वर्कफोर्स के 0.8 फीसदी से कम एंप्लाइज यानी 70 से 120 ऐसे लोगों को कहीं और नौकरी खोजने के लिए कहा जा सकता है, जिनका परफॉरमेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं है.’’

कंपनी में होगी 1000 और एंप्लाइज की हायरिंग

फिजिक्स वाला में एक ओर तो एंप्लाइज को निकाला जा रहा है वहीं दूसरी ओर आने वाले समय में करीब हजार लोगों को नौकरी पर रखने की बात कही जा रही है. इकनॉमिक टाइम्स को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ने बताया है कि अगले छह महीनों में कंपनी अपने ग्रोथ प्लान पर काम कर रही है और करीब 1000 एंप्लाइज को यहां नौकरी दी जाएगी.

इसी साल यूनिकॉर्न बना है फिजिक्स वाला

यूट्यूबर अलख पांडे ने साल 2020 में कंपनी की स्थापना की थी. इसी वर्ष यानी 2023 में कंपनी एक यूनिकॉर्न बन गई है. वेस्टब्रिज कैपिटल और जीएसवी वेंचर्स से 1.1 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर फिजिक्स वाला ने 100 मिलियन डॉलर जुटाए थे. यूनिकॉर्न कंपनी वो होती है जिसका वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा होता है.

फिजिक्स वाला का कारोबारी प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 97.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष के 6.93 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के मुकाबले 14 गुना ज्यादा है. वहीं फिजिक्स वाला का स्टैंडअलोन ऑपरेशनल रेवेन्यू 9 गुना उछलकर 232.48 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें

Term Insurance Benefits: ऐसे लोगों के लिए जरूरी है टर्म इंश्योरेंस, इन फायदों को जानने के बाद करिए फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget