एक्सप्लोरर

PhysicsWallah के आईपीओ का जल्द हो सकता है डेब्यू, कंपनी ने सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर्स

PhysicsWallah IPO: अलख पांडेय (Alakh Pandey) की अगुवाई वाली देश की पहली एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) अपना आईपीओ लॉन्च कराने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा कराए हैं.

PhysicsWallah IPO: देश की पहली एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है. अलख पांडेय (Alakh Pandey) की अगुवाई वाली इस कंपनी ने अपना आईपीओ लॉन्च करने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा कराए हैं. शनिवार को जमा कराए गए इस अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस  (UDRHP) के मुताबिक, प्रस्तावित आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत 720 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचे जाएंगे.

दोनों प्रोमोटर्स बेचेंगे शेयर 

कंपनी के दोनों प्रोमोटर अलख पांडे और प्रतीक बूब ओएफएस के जरिए 360 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे. फिलहाल, दोनों के पास कंपनी में 40.35-40.35 परसेंट की हिस्सेदारी है. कुल मिलाकर शेयर बाजार में PhysicsWallah की जल्द ही डेब्यू होने वाली है. 

नोएडा की इस कंपनी ने मार्च में सेबी के पास गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के जरिए आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए और जुलाई में मार्केट रेगुलेटर की मंजूरी मिल गई. इसके बाद कंपनियों को RHP फाइल करने से पहले एक अपडेटेड DRHP दाखिल करना जरूरी है. चूंकि कंपनी ने गोपनीय प्री-फाइलिंग का रास्ता चुना, जिसमें IPO डिटेल्स के पब्लिक डिस्क्लोजर की जरूरत नहीं होती है. ये रूट आजकल भारतीय फर्मों के बीच लोकप्रिय हो रहा है.

किस काम में होगा पैसों का इस्तेमाल?

फिजिक्सवाला ने कहा कि नए इश्यू से मिले पैसों में से 460.5 करोड़ रुपये नए ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर्स को बनाने में खर्च किए जाएंगे और 548.3 करोड़ रुपये मौजूदा सेंटर्स के लीज पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे. फिजिक्सवाला अपनी सहायक कंपनी जाइलम लर्निंग में 47.2 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसमें नए सेंटर्स के लिए 31.6 करोड़ रुपये और लीज के भुगतान और हॉस्टल के लिए 15.5 करोड़ रुपये का खर्च शामिल हैं. इसके अलावा, 33.7 करोड़ रुपये उत्कर्ष क्लासेस एंड एडुटेक को उसके सेंटर्स के लीज पेमेंटके लिए दिए जाएंगे, 200.1 करोड़ रुपये सर्वर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, 710 करोड़ रुपये मार्केटिंग के लिए और 26.5 करोड़ रुपये उत्कर्ष क्लासेस में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने में खर्च करने का प्लान है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

ग्रे मार्केट में जलवा बिखेर रहा यह आईपीओ, 107 परसेंट फायदे का मिल रहा संकेत; जानें कब से हो रहा लॉन्च? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget