एक्सप्लोरर

PFRDA ने पेंशन डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के लिए नए नियम नोटिफाई किए, सुलझेंगी पेंशन से जुड़ी दिक्कतें

नियामक ने कहा कि इसका मकसद राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अन्य योजनाओं के लिये एक स्वतंत्र, मजबूत और प्रभावी डिस्ट्रीब्यूशन चैनल को प्रोत्साहित करना है.

नई दिल्लीः पेंशन मिलना आसान बनाने के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत पेंशन कोष नियामक- पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने पेंशन प्रोडक्ट्स का डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम मजबूत बनाने के लिए बिक्री केंद्र (प्वाइंट आफ प्रजेंस- पीओपी) से जुड़े नये नियम नोटिफाई किए हैं. इसका उद्देश्य वृद्धावस्था पेंशन योजना को लोकप्रिय बनाना है. नये नियम मार्च 2015 के पीओपी नियम का स्थान लेंगे.

नियामक ने कहा कि इसका मकसद राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अन्य योजनाओं के लिये एक स्वतंत्र, मजबूत और प्रभावी डिस्ट्रीब्यूशन चैनल को प्रोत्साहित करना है. नया नियम यह तय करने पर जोर देता है कि वृद्धावस्था आय सुरक्षा को लेकर पीओपी की बाजार गतिविधियां अंशाधरकों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हों. पीओपी अंशधारकों के लिये पेंशन योजनाओं से जुड़े मामलों को देखेंगे और योजना से संबंधित उनके सवालों का समाधान करेंगे.

नये नियम के अनुसार , ‘पीओपी अंशधारकों के अनुरोध को प्राप्त करने और और उसे आगे बढ़ाने और पूरा करने के लिये जवाबदेह होंगे.’ नये नियमन में इस बात पर जोर दिया गया है कि पीओपी बीमा नियामक के जरिए तय की गई फीस के अलावा दूसरी कोई राशि वसूल नहीं करेगा.

पीएफआरडीए ने यह भी साफ किया है कि पीओपी समयसीमा, नुकसान समेत अगर सर्विस स्टेंडर्ड या किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं करता है तो वह अंशधारकों के नुकसान की भरपाई करने के लिये जवाबदेह होगा.

पीओपी का काम अंशधारकों का रजिस्ट्रेशन, ग्राहक को जानो (केवाईसी) सत्यापन, योगदान प्राप्त करना, अंशधारकों के अनुरोध को स्वीकार करना और उसे एनपीएस प्रक्रिया में भेजने का काम होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से हड़ताल पर रहेंगे बैंक, क्या कैश डिपॉजिट पर भी पड़ेगा असर?
कल से हड़ताल पर रहेंगे बैंक, क्या कैश डिपॉजिट पर भी पड़ेगा असर?
नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस
नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?
शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget