एक्सप्लोरर

PFRDA Pension Proposal: एनपीएस और अटल पेंशन योजना के लिए हेल्पडेस्क, पीएफआरडीए ने मंगाई बोलियां

PFRDA Pension Helpline: प्रस्तावित हेल्पडेस्क से नई पेंशन योजनाओं के सब्सक्राइबर्स की मदद की जाएगी, साथ ही संभावित सब्सक्राइबर्स की शंकाओं का भी समाधान किया जाएगा...

नई पेंशन योजनाओं को लोकप्रिय बनाने के लिए पेंशन नियामक ने नई तैयारी की है. इसके तहत पेंशन नियामक पीएफआरडीए हेल्पलाइन शुरू करने की तैयारी में है, जिसके लिए विभिन्न पार्टियों से बोलियां मंगाई गई हैं.

हेल्पडेस्क से किए जाएंगे ये काम

पीएफआरडीए की योजना है कि एनपीएस और एपीवाई के लिए इंफॉर्मेशन हेल्प डेस्क बनाए जाएं. ये हेल्पडेस्क नेशनल पेंशन सिस्टम और अटल पेंशन योजना जैसी नई पेंशन योजनाओं पर लोगों की मदद करेंगे. इनसे एनपीएस और एपीवाई के मौजूदा सब्सक्राइबर्स की मदद की जाएगी. साथ ही संभावित सब्सक्राइबर्स के मन में नई पेंशन योजनाओं के बारे में बैठे भ्रम को भी दूर किया जाएगा.

एनपीएस बनाम ओपीएस की बहस हुई तेज

अभी देश में पुरानी पेंशन योजना यानी ओपीएस को लेकर नई बहस छिड़ी हुई है. कई राज्यों ने फिर से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला लिया है. केंद्रीय कर्मचारियों की ओर से भी ओपीएस की डिमांड तेज हो चुकी है. हालांकि सरकार नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस और अटल पेंशन योजना को लोकप्रिय बनाना चाहती है. इसके लिए नई पेंशन योजनाओं के फायदों का विस्तार भी किया जा रहा है.

13 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़ने का लक्ष्य

पीएफआरडीए का मानना है कि हेल्पलाइन शुरू करने से इसमें मदद मिल सकती है. पीएफआरडीए ने वित्त वर्ष 2023-24 में एनपीएस के तहत 13 लाख कॉरपोरेट व इंडिविजुअल सब्सक्राइबर जोड़ने का लक्ष्य तय किया था. हालांकि अब तक 5 लाख से कुछ ज्यादा सब्सक्राइबर जोड़े जा चुके हैं. हेल्पलाइन से पीएफआरडीए को इस मामले में भी मदद मिलने की उम्मीद है.

ये कंपनियां लगा सकती हैं बोली

प्रस्तावित हेल्पलाइन के लिए पीएफआरडीए की योजना अलग से इंफ्रा लगाने की नहीं है. इसके लिए नियामक ने कॉल सेंटर ऑपरेटर्स से बोलियां मंगाई है. इसके लिए भारत में पंजीकृत कोई भी कंपनी बोली लगा सकती है. कंसोर्टियम यानी एक से ज्यादा कंपनियों के द्वारा मिलकर लगाई गई बोली पर विचार नहीं किया जाएगा. बोली लगाने वाली कंपनी के पास बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग, कॉल सेंटर, कॉन्टैक्ट सेंटर या आईटीईएस से जुड़ी सेवाओं का कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए. बोली लगाने वाली कंपनियों के पास पिछले 3 साल में कम से कम दो वित्तीय संस्थानों और एक सरकारी संगठन के लिए काम करने का अनुभव भी अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: अडानी ने तैयार की फंड जुटाने की योजना, बैंकों और पीई फर्मों से चल रही है बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
Gen Z को खुश करने में जुटे सरकारी बैंक, सेविंग्स से लोन तक, मिलेंगी स्पेशल स्कीम
Gen Z को खुश करने में जुटे सरकारी बैंक, सेविंग्स से लोन तक, मिलेंगी स्पेशल स्कीम
SBI के 3900 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, अब बैंक ने भी माना
SBI के 3900 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, अब बैंक ने भी माना
Qualcomm layoffs: चिप कंपनी क्वालकॉम ने किया बड़ी छंटनी का ऐलान, 52000 कर्मचारियों को भेजा मेमो
चिप कंपनी Qualcomm ने किया बड़ी छंटनी का ऐलान, 52000 कर्मचारियों को भेजा मेमो

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget