एक्सप्लोरर

PF Wage Limit Increase: अगर सरकार बढ़ाती है पीएफ वेज लिमिट तो क्‍या होगा आपके ईपीएफ और ईपीएस पर असर, जानें डिटेल

सरकार ने EPF योजना के तहत वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये करने की योजना बनाई है. इसके पहले सितंबर 2014 में वेज सीलिंग बढाई गई थी.

सेंट्रल गवर्नमेंट ने कहा है कि वह कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) योजना के तहत वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये करने की योजना बना रही है। अगर यह प्रपोजल लागू किया जाता है तो इसका असर EPF  स्कीम और इंप्लाई पेंशन स्कीम ( EPS) में होने वाले कंट्रीब्यूशन पर पड़ेगा क्योंकि जिसकी जितनी सेलरी होती है उतने ही अनुपात में EPF  और EPS खाते में पैसे जाते हैं और उसका लाभ कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद मिलता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर वेज की सीमा बढ़ाकर 21,000 रुपये कर दी गई तो यह होगा EPF और EPS पर असर...

पेंशन कंट्रीब्यूशन में बढ़ोतरी

इस समय 15000 रुपये महीने बेसिक सेलरी के मुताबिक इंप्लाई पेंशन स्कीम (EPS) अकाउंट में पैसे जाते हैं. यानी 15000 रुपये सेलरी पर हर महीने EPS अकाउंट में मैक्सिमम 1,250 रुपये जाते हैं। इकॉनोमिक टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर सरकार सेलरी लिमिट बढ़ाकर 21,000 रुपये कर देती है तो यह कंट्रीब्यूशन बढ़ जाएगा और 21,000 रुपये के 8.33 प्रतिशत के हिसाब से EPS में 1,749 रुपये जाने लगेंगे.  अगर इस मद में ज्यादा पैसे जाते हैं तो स्वाभाविक है कि रिटायरमेंट पर कर्मचारी को ज्यादा पेंशन मिलेगी. कैलकुलेशन के मुताबिक अगर हर महीने सेलरी लिमिट 6,000 रुपये बढ़ती है तो मंथली पेंशन में 2,900 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है.

EPS में शामिल होंगे ज्यादा कर्मचारी

ईपीएफ कानूनों को मुताबिक अगर कर्मचारी की बेसिक सेलरी 15000 रुपये से ऊपर है तो वे ईपीएस योजना में शामिल नहीं हो सकते, भले ही वे ईफीएफ योजना में शामिल हों। अगर इसे बढ़ाकर 21,000 रुपये कर दिया जाता है तो ईपीएफ स्कीम में शामिल होने वाले कर्मचारी 15,000 रुपये से ज्यादा सेलरी होने पर भी पेंशन योजना में शामिल हो सकेंगे. इसमें शामिल होने पर कर्मचारी पेंशन पाने के हकदार हो सकेंगे. पेंशन योजना में कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि कर्मचारियों को ध्यान रखना होगा कि अगर वे ईपीएस के मेंबर बन जाते हैं तो इंप्लायर का ईपीएफ में कंट्रीब्यूशन कम  जाएगा. ऐसा इसलिए है कि इंप्लाई और इंप्लायर दोनों का कंट्रीब्यूशन ईपीएफ एकाउंट में जाता है.

EPF में कंट्रीब्यूशन घटेगा

अगर ईपीएस में कंट्रीब्यूशन 1,250 रुपये से बढ़कर 1,749 रुपये हो जाता है तो इससे ईपीएफ में पैसे कम हो सकते हैं. ऐसा इसलिए है कि इंप्लायर इस समय ईपीएस खाते में मैक्सिमम 1,250 रुपये डालता है. अगर ईपीएस में जमा बढ़ता है तो ईपीएफ एकाउंट में कम पैसे आने लगेंगे.


इसे भी पढ़ेंः

शेयर बाजार के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय, निफ्टी से लेकर वैल्यू स्टॉक्स पर एक्सपर्ट की राय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Share Market Opening: खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget