एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price: देश के कई शहरों में आज फिर बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कहां कितना हुआ फ्यूल प्राइस

Petrol Diesel Rate: रविवार को कई शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. कहीं कीमतें बढ़ी हैं तो कहीं घटी हैं. यहां अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स चेक कर सकते हैं.

Petrol Diesel Price on 9 April 2023: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में पिछले लंबे वक्त से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बदलाव हो रहे हैं. आखिरी कारोबारी दिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई थी. इस बढ़त के बाद भी आज कई बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखी गई है. वहीं कुछ शहरों में दाम में इजाफा भी हुआ है, लेकिन चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में फ्यूल रेट्स स्थिर बने हुए हैं. फिलहाल डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) 80.70 प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil)  85.12 डॉलर प्रति बैरल पर है. 

महानगरों के लेटेस्ट फ्यूल रेट्स-

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24  रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये,  डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

कई शहरों में आज बदले पेट्रोल-डीजल की कीमत-

आज उत्तर प्रदेश के आगरा में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 14 पैसे महंगा होकर 96.63 रुपये और 89.80 रुपये लीटर बिक रहा है. अमृतसर में पेट्रोल पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 97.50 रुपये और 87.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. दिल्ली के पास एनसीआर के नोएडा पेट्रोल 6 पैसे महंगा 96.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 6 पैसे महंगा होकर 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 14 पैसे सस्ता 96.47 रुपये और 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. आज जयपुर में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 108.48 रुपये और 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

कैसे चेक करें शहरों के हिसाब के नए फ्यूल रेट्स-

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं. यह कीमतें कच्चे तेल की दाम पर निर्भर करती हैं. ऐसे में तेल कंपनियां ग्राहकों को एसएमएस के जरिए इसे चेक करने की सुविधा भी देती हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर के पेट्रोल -डीजल का दाम जानने के लिए चेक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेज दें. एचपीसीएल  (HPCL) के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजें. वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. इसके बाद कुछ ही मिनटों में आपको ताजा रेट्स का मैसेज मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

CNG-PNG Price Reduced: दिल्ली-NCR वालों के लिए खुशखबरी! CNG-PNG हुई सस्ती, रविवार से लागू होंगी नई कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Rate: अब सोना नहीं खरीद रहे सुनार, ग्राहकों के साथ ज्वेलर्स भी कंफ्यूज
Gold Rate: अब सोना नहीं खरीद रहे सुनार, ग्राहकों के साथ ज्वेलर्स भी कंफ्यूज
सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? MCX पर आज दोनों के दाम गिरे, जानें ताजा भाव
सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? MCX पर आज दोनों के दाम गिरे, जानें ताजा भाव
चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget