एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Demand: अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल की मांग चार महीने के उच्च स्तर पर, जानें क्या रही वजह

Petrol Diesel Demand in October: देश में औद्योगिक गतिविधियों के साथ साथ सामान्य आर्थिक कामकाज भी तेज गति से चल रहे हैं और इसका असर पेट्रोल-डीजल की मांग पर देखा गया है.

Petrol Diesel Demand: देश में त्योहारी सीजन के चलते पेट्रोल और डीजल की बिक्री अक्टूबर के महीने में चार माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. उद्योग के शुरुआती आंकड़ों से मंगलवार को यह जानकारी मिली है. आंकड़ों के अनुसार, पेट्रोल की बिक्री अक्टूबर में 12.1 फीसदी बढ़कर 27.8 लाख टन रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 24.8 लाख टन थी. अक्टूबर, 2020 की तुलना में बिक्री 16.6 फीसदी अधिक और महामारी पूर्व यानी अक्टूबर- 2019 की तुलना में 21.4 फीसदी अधिक रही.

जून के बाद सबसे ज्यादा मांग रही
सितंबर, 2022 में माह-दर-माह आधार पर इस ईंधन की मांग 1.9 फीसदी घटी थी. वहीं मासिक आधार पर अक्टूबर में मांग 4.8 फीसदी अधिक रही. अक्टूबर में पेट्रोल और डीजल की बिक्री जून के बाद सबसे अधिक रही.

डीजल की बिक्री में 12 फीसदी इजाफा
वहीं देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल की बिक्री पिछले महीने 12 फीसदी बढ़कर 65.7 लाख टन हो गई. अक्टूबर, 2020 की तुलना में डीजल की खपत 6.5 फीसदी अधिक रही जबकि अक्टूबर, 2019 की तुलना में यह 13.6 फीसदी अधिक है. अगस्त में माह-दर-माह आधार पर डीजल की मांग जुलाई की तुलना में करीब पांच फीसदी घटी थी. वहीं अक्टूबर में माह-दर-माह आधार पर डीजल की मांग 9.7 फीसदी बढ़ी.

क्या है डीजल की मांग बढ़ने के पीछे कारण
उद्योग के सूत्रों ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में विस्तारित मानसून की समाप्ति और कृषि गतिविधियों में तेजी से डीजल की मांग में वृद्धि हुई है. रबी फसल की बुवाई के साथ-साथ त्योहारी सीजन से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई और मांग में वृद्धि हुई.

एटीएफ की मांग में बड़ा इजाफा
वाहन ईंधन की बिक्री जुलाई और अगस्त में मानसून और कम मांग के कारण घटी थी. लेकिन जैसे ही विमानन क्षेत्र खुला, हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच गई. इससे विमान ईंधन (एटीएफ) की मांग अक्टूबर के दौरान 26.4 फीसदी बढ़कर 5.68 लाख टन हो गई. यह अक्टूबर, 2020 की तुलना में 65.8 फीसदी अधिक है, लेकिन कोविड-पूर्व यानी अक्टूबर, 2019 की तुलना में 14 फीसदी कम है.

हालांकि रसोई गैस की बिक्री घटी
आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में रसोई गैस एलपीजी की बिक्री सालाना आधार पर 1.27 फीसदी घटकर 24.4 लाख टन रही. एलपीजी की खपत अक्टूबर, 2020 की तुलना में 1.3 फीसदी अधिक और अक्टूबर, 2019 की तुलना में 5.2 फीसदी अधिक है. मासिक आधार पर एलपीजी की खपत सितंबर के 24.8 लाख टन की तुलना से कम रही है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 61121 पर बंद, निफ्टी में 18145 पर क्लोजिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget