एक्सप्लोरर

Personal Data Leak: इस बैंक ने की बड़ी लापरवाही, महीनों तक सोता रहा चैन की नींद और हैकर्स के लिए खुला था 18 करोड़ ग्राहकों का डेटा

Personal Data Leak: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों का निजी डाटा इस वजह से हैकर्स के लिए महीनों तक खुला रहा. बैंक ने स्वीकार की गलती लेकिन दी ये अहम जानकारी. पढ़िए पूरी खबर.

Personal Data Leak: साइबर सिक्यॉरिटी क्षेत्र से जुड़ी कंपनी CyberX9 के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सर्वर में बड़े पैमाने पर सेंधमारी हुई है. कंपनी का दावा है कि करीब 18 करोड़ बैंक ग्राहकों का निजी और फाइनेंशियल डाटा सात महीने तक उजागर रहा. इस तकनीकी दिक्कत की वजह से PNB के पूरे डिजिटल बैंकिंग सिस्टम और एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल का एक्सेस खुला हुआ था. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद बैंक ने टेक्निकल ग्लिच को स्वीकार किया है. हालांकि उसने अपनी सफाई में ये भी कहा है कि किसी तरह की संवेदनशील जानकारी लीक नहीं हुई है. बैंक का कहना है कि इस दौरान ग्राहकों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित था. बैंक ने अपने सर्वर को एहतियातन शटडाउन कर दिया.

इंटर्नल सर्वर का एक्सेस खुला था

इस खुलासे पर CyberX9 के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु पाठक ने कहा कि जब तक हमने इसकी शिकायत नहीं की थी, बैंक चैन की नींद सो रहा था. करीब सात महीने तक 18 करोड़ ग्राहकों का पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा कंप्रोमाइज्ड था. उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने PNB के सिक्यॉरिटी सिस्टम में पल रही गंभीर खामी को उजागर किया है. इस खामी के कारण एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल कंप्रोमाइज था, जिससे इंटर्नल सर्वर का एक्सेस मिला हुआ था. ऐसे में इसका एक्सेस मिलने होने से ही इतने बड़े पैमाने पर कस्टमर्स का डेटा कंप्रोमाइज हुआ.

हैकर्स कर सकते थे बैंक का कोई भी कंप्यूटर एक्सेस

पाठक ने ये भी बताया कि खामी बैंक के एक्सचेंज सर्वर में पाई गई है. इस सर्वर में खामी के कारण सभी कस्टमर्स का ईमेल एक्सेस मिला. इससे हैकर्स आसानी से बैंक के हर कंप्यूटर तक अपनी पहुंच बना सकते थे. यानी हैकर्स के लिए बैंक की किसी भी शाखा का कंप्यूटर हैक करना चुटकियों का काम हो गया था. अपनी सफाई में PNB दलील दे रहा है कि जिस सर्वर में यह खामी पाई गई है उस सर्वर पर कोई भी संवेदनशील जानकारी नहीं थी.

19 नवंबर को हुआ खुलासा

PNB ने CyberX9 के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि एक भी कस्टमर का पर्सनल या फाइनेंशियल डेटा लीक नहीं हुआ है. CyberX9 ने इस खामी जानकारी राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (National Critical Information Infrastructure Protection Centre)  NCIIPC को दी थी. यह खुलासा 19 नवंबर को किया गया है.

ये भी पढ़ें

Tax Saving Tips: अगर आप बचाना चाहते हैं टैक्स तो आपकी मदद करेंगी ये 5 टैक्स सेविंग टिप्स

PM Kisan: क्रिसमस से पहले करोड़ों किसानों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, खाते में आने वाले हैं इतने रुपये, चेक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर की सैलरी में हो सकती है देरी, 3 दिन की बैंक हड़ताल पर अपडेट
सितंबर की सैलरी में हो सकती है देरी, 3 दिन की बैंक हड़ताल पर अपडेट
MDR के बाद अब TMR, मेडिकल डिवाइस के अंधाधुंध मुनाफे पर कैसे लगेगी रोक?
MDR के बाद अब TMR, मेडिकल डिवाइस के अंधाधुंध मुनाफे पर कैसे लगेगी रोक?
खतरे में हैं ज्यादा कर्ज बांटने वाले बैंक? RBI ने दूर किया सबसे बड़ा डर
खतरे में हैं ज्यादा कर्ज बांटने वाले बैंक? RBI ने दूर किया सबसे बड़ा डर
तंबाकू-मुक्त निकोटीन पाउच पर सरकार का बड़ा एक्शन, देशभर में बैन के आदेश
तंबाकू-मुक्त निकोटीन पाउच पर सरकार का बड़ा एक्शन, देशभर में बैन के आदेश

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लमाबाद बंद
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लमाबाद बंद
तरनतारन में अकाली सरपंच के पति की हत्या, घर के बाहर मारी गोली
तरनतारन में अकाली सरपंच के पति की हत्या, घर के बाहर मारी गोली
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
'दसारा' के बाद नानी ने श्रीकांत ओडेला संग 'द पैराडाइज' क्यों की? एक्टर बोले- 'एक बहुत ही रॉ एनर्जी...'
'एक बहुत ही अनोखी और रॉ एनर्जी...' नानी ने बताई 'द पैराडाइज' करने की वजह
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम?
जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम?
CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 
CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 
Embed widget