एक्सप्लोरर

Goa LPG Subsidy: इस राज्य में लोगों को डबल फायदा, एलपीजी सिलेंडर पर मिलेगी इतनी ज्यादा छूट

Latest LPG Cylinder Price: केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी का ऐलान किया है, उसके बाद इस राज्य की सरकार ने अतिरिक्त छूट देने का फैसला किया है...

महंगाई की मार से परेशान हो रहे आम लोगों को पिछले कुछ दिनों में लगातार राहतें मिली हैं. सरकारें आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए सक्रियता से दखल देने लगी हैं. इस सिलसिले में पहले केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का ऐलान किया. उसके बाद राज्य सरकारें भी अपनी ओर से प्रयास करने लग गई हैं.

राज्य सरकार देगी अतिरिक्त सब्सिडी

केंद्र सरकार के द्वारा ऐलान की गई सब्सिडी का लाभ पूरे देश के ग्राहकों को मिलेगा. वहीं गोवा के लोगों को अब डबल फायदा होने जा रहा है. केंद्र सरकार के बाद गोवा की राज्य सरकार ने भी अपनी ओर से एलपीजी सिलेंडर पर अतिरिक्त सब्सिडी देने का ऐलान किया है. इससे गोवा के लोगों को अब एलपीजी सिलेंडर काफी कम भाव में मिलने वाले हैं.

ऐसे ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपाद वाई नाइक ने एक दिन पहले पणजी में एलपीजी सिलेंडर पर वित्तीय मदद की योजना The Chief Minister's Financial Assistance for Refilling of LPG Cylinders Scheme की शुरुआत की. इसके तहत पात्र लोगों को राज्य सरकार की तरफ से सिलेंडर भराने पर हर महीने 275 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. इस सब्सिडी का लाभ वैसे ग्राहकों को मिलेगा, जिनके पास अंत्योदय अन्न योजना का राशन कार्ड है.

गोवा के लोगों को मिलेगी इतनी छूट

गोवा के मुख्यमंत्री ने साफ किया कि यह सब्सिडी केंद्र सरकार के सब्सिडी के ऊपर से है. यानी गोवा सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ पाने वाले लोगों को केंद्र सरकार की ओर से घोषित सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी का ऐलान किया था. इसका मतलब हुआ कि गोवा के अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्ड धारकों को अब एलपीजी सिलेंडर पर 475 रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

पीएम मोदी ने दिया रक्षाबंधन का गिफ्ट

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी का ऐलान करते हुए उसे रक्षाबंधन का गिफ्ट बताया था. यह घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त छूट है. उससे पहले सिर्फ पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ही 200-200 रुपये की सब्सिडी मिल रही थी. सब्सिडी के नए ऐलान के बाद पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 400-400 रुपये की छूट का लाभ मिलेगा.

कमर्शियल सिलेंडर के भी दाम कम

घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का ऐलान करने के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम को भी कम किया है. सरकार तेल व गैस विपणन कंपनियों ने महीने के पहले दिन 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 158 रुपये की कटौती करने का ऐलान किया. उसके बाद अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम होकर 1,522.50 रुपये रह गई है.

ये भी पढ़ें: एक साल में साढ़े चार गुना रिटर्न... बैंक में नहीं, बाजार में होता है, इस शेयर को ही देख लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget