एक्सप्लोरर

पेंशनर्स को अब नहीं काटने होंगे कंपनियों के चक्कर, पोस्ट ऑफिस दे रहा है ये खास सुविधा

इंडियन पोस्ट ऑफिस ने हाल में एक नई सुविधा शुरू की है. अब पेंशनर्स नजदीकी पोस्ट ऑफिस से जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे. इससे उन पेंशनर्स और सीनियर सिटीजन को फायदा होगा जो तकनीकी में दक्ष नहीं हैं.  

आप यदि पेंशनर या कर्मचारी हैं तो यह आपको राहत देने वाली खबर है. अब आपको जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) के लिए ज्यादा भागदौड़ से राहत मिलेगी. इंडियन पोस्ट ऑफिस ने हाल ही में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. पोस्ट ऑफिस ने जानकारी दी है कि अब केन्द्र और राज्य सरकार के कर्मचारी नजदीकी पोस्ट ऑफिस से अपना जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे. 

इससे उन पेंशनर्स और सीनियर सिटीजन को फायदा होगा जो तकनीकी में दक्ष नहीं हैं. बहुत बार देखा जाता है कि जीवन प्रमाणपत्र के लिए कर्मचारी को अपने एंप्लॉयर के पास जाना होता है पर अब उन्हें चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. पेंशनर्स और कर्मचारी अब इंडियन पोस्ट ऑफिस की इस नई सुविधा का लाभ ले सकेंगे. पोस्ट ऑफिस ने इसकी जानकारी हाल ही में ट्वीट के जरिए देते हुए लिखा, 'वरिष्ठ नागरिक अब सरलता से नजदीकी डाकघर के सीएससी काउंटर पर जीवन प्रमाण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.'

 

पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण के दो ऑप्शन
दरअसल, पेंशनर्स के पास जीवन प्रमाण के दो ऑप्शन होते हैं. जीवन प्रमाण की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पहले विकल्प में पेंशनर्स वहां से जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं जहां पर उन्होंने नौकरी की है. दूसरे विकल्प के रूप में उन्हें पेंशन बांटने वाली एजेंसी के सामने उपस्थित होना पड़ता है. अब इस नई सुविधा से वे अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस से भी जीवन प्रमाणपत्र ले सकेंगे. 

मैसेज से भी प्राप्त कर सकते हैं सर्टिफिकेट  
पेंशनर्स डिजिटल माध्यम के जरिए भी घर बैठे जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं. इस तरीके से प्रमाणपत्र  पाने के लिए उन्हें JPL<पिन कोड  लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करना पड़ेगा. इसके बाद पेंशनर्स निकटतम जीवन प्रमाणपत्र केन्द्र की एक लिस्ट उनके पास आएगी और वे वहां से प्रमाण पत्र प्राप्त कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें

UIDAI के डेटाबेस से मैच हो रही है क्या आपके आधार कार्ड पर छपी जानकारी, ऐसे चेक करें डिटेल

रिटायरमेंट के लिए ये हैं 5 बेहतरीन इंवेस्टमेंट ऑप्शन, जानें इनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget