एक्सप्लोरर

Paytm Share Crashes: Paytm के शेयर में सुनामी, 2150 रुपये वाला शेयर 600 रुपये के नीचे फिसला, निवेशकों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

Paytm Share Price: मंगलवार को पेटीएम का शेयर 13 फीसदी की गिरावट के साथ 600 रुपये से नीचे जा फिसला है. 12.20 फीसदी की गिरावट के साथ पेटीएम का शेयर 592.45 रुपये पर बंद हुआ है.

Paytm Share Crashes: पेटीएम ( Paytm) के शेयर में सुनामी छा गया है. गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार की सुबह भी पेटीएम के शेयर में गिरावट थी लेकिन दोपहर के ट्रेड में पेटीएम का शेयर 600 रुपये के नीचे जा लुढ़का. 13 फीसदी की गिरावट के साथ पेटीएम का शेयर 584 रुपये तक नीचे जा लुढ़का है. 2150 रुपये के आईपीओ प्राइस वाला शेयर 592 रुपये पर जाकर बंद हुआ है. पेटीएम का मार्केट कैपिटाईजेशन 40,000 करोड़ रुपये के नीचे जा फिसला है. 

कहां तक गिरेगा पेटीएम
स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से ही पेटीएम के शेयर में भारी बिकवाली जारी है. पेटीएम के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई है तब से इसके वैल्युएशन में 73 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. आपको बता दें पेटीएम ने अपना आईपीओ 2150 रुपये प्रति शेयर के रेट पर जारी किया था. आईपीओ के प्राइस से निवेशकों को प्रति शेयर करीब 1550 रुपये से ज्यादा का नुकसान हो रहा है. दो दिनों में पेटीएम के शेयर में 24 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. 

मार्केट कैपिटाईजेशन में बड़ी सेंध
पेटीएम जब आईपीओ लेकर आई थी तब उसका मार्केट कैपिटाईजेशन 1,39,000 करोड़ रुपये था जो अब घटकर 38000 करोड़ रुपये के करीब आ चुका है. यानि आईपीओ लॉन्च होने के सेमय से एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मार्केट कैपिटाईजेशन घट चुका है. आपको बता दें पेटीएम आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा 18,800 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

आरबीआई के कार्रवाई के बाद फिसला पेटीएम 
दरअसल शुक्रवार को शेयर बाजार (Stock Exchanges) बंद होने के बाद आरबीआई (RBI) ने आदेश जारी करते हुए पेटीएम पेंमेंट्स बैंक ( Paytm Payments Bank) पर नए ग्राहकों  ( New Customer)को जोड़ने पर रोक लगा दी जिसके बाद पेटीएम के शेयर की पिटाई हुई है. आरबीआई ने आदेश दिया है  पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड अब नए ग्राहकों को आईटी लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आरबीआई से अनुमति मिलने पर ही अब नए ग्राहक जोड़ सकेगा. 

पेटीएम की सफाई भी काम नहीं आई
सोमवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने इन खबरों का खंडन किया है कि नए ग्राहकों को जोड़ने पर आरबीआई द्वारा लगाया प्रतिबंध चीनी कंपनियों को डाटा लीक करने के चलते लगाया गया है. कंपनी ने कहा है कि वह रिजर्व बैंक के स्थानीय स्तर पर डाटा स्टोरेज संबंधी नियमों का पूरी तरह अनुपालन करता है और उसके सारे आंकड़े देश के भीतर ही मौजूद हैं. कंपनी के सफाई के बावजूद पेटीएम के शेयर में बिकवाली जारी है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Income Tax Return Filing: अब तक नहीं भरा इनकम टैक्स रिटर्न, फौरन करें ये काम वर्ना पड़ जायेंगे मुश्किल में

Pizza Likely To Cost More: जानें क्यों टॉपिंग वाला पिज्जा खाना हो सकता है महंगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget