एक्सप्लोरर

Patym Share Update: आरबीआई के कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयर में 12 फीसदी की गिरावट, 50,000 करोड़ रुपये के नीचे फिसला मार्केट कैप

पेटीएम जब आईपीओ लेकर आई थी तब उसका मार्केट कैपिटाईजेशन 1,39,000 करोड़ रुपये था जो अब घटकर 45800 करोड़ रुपये पर आ चुका है. आईपीओ के प्राइस से निवेशकों को प्रति शेयर करीब 1450 रुपये का नुकसान हो रहा है.

Paytm Share Crashes: पेटीएम के शेयर में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को शेयर बाजार खुलने के बाद पेटीएम के शेयर की जबरदस्त पिटाई हुई है. पेटीएम का शेयर 12 फीसदी नीचे फिसलकर 672 रुपये तक जा लुढ़का जो कि लिस्टिंग के बाद से सबसे सबसे निचला स्तर है. पेटीएम के शेयर का मार्केट कैपिटाईजेशन 50,000 करोड़ रुपये  के नीचे 45,000 करोड़ के करीब आ गया है.  

आरबीआई के कार्रवाई के बाद फिसला पेटीएम 
दरअसल शुक्रवार को शेयर बाजार (Stock Exchanges) बंद होने के बाद आरबीआई (RBI) ने आदेश जारी करते हुए पेटीएम पेंमेंट्स बैंक ( Paytm Payments Bank) पर नए ग्राहकों  ( New Customer)को जोड़ने पर रोक लगा दी जिसके चलते पेटीएम के शेयर की पिटाई हुई है. आरबीआई ने आदेश दिया है  पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड अब नए ग्राहकों को आईटी लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आरबीआई से अनुमति मिलने पर ही अब नए ग्राहक जोड़ सकेगा. 


भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35A के तहत, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को तत्काल प्रभाव से, नए ग्राहकों को शामिल करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक को आईटी सिस्टम का व्यापक सिस्टम ऑडिट करने के लिए एक आईटी ऑडिट फर्म भी नियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया है. दरअसल आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सुपरविजन के दौरान ऐसी बातें पाई है जो जिसे लेकर पर्यवेक्षकों ने चिंता जाहिर की है. जिसे ध्यान में रखते हुए ये पैसला लिया गया है. 


कहां तक गिरेगा पेटीएम
स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से ही पेटीएम के शेयर में भारी बिकवाली जारी है. पेटीएम के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई है तब से इसके वैल्युएशन में 68 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. सोमवार शेयर 672 रुपये रुपये तक नीचे जा लुढ़का था. आपको बता दें पेटीएम ने अपना आईपीओ 2150 रुपये प्रति शेयर के रेट पर जारी किया था. आईपीओ के प्राइस से निवेशकों को प्रति शेयर करीब 1450 रुपये का नुकसान हो रहा है. फिलहाल पेटीएम 8.56 फीसदी की गिरावट के साथ 705 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है.  

मार्केट कैपिटाईजेशन में बड़ी सेंध
पेटीएम जब आईपीओ लेकर आई थी तब उसका मार्केट कैपिटाईजेशन 1,39,000 करोड़ रुपये था जो अब घटकर 45800 करोड़ रुपये पर आ चुका है. यानि 94,000 करोड़ रुपये मार्केट कैपिटाईजेशन घट चुका है. आपको बता दें पेटीएम आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा 18,800 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

10 फीसदी तक बढ़ चुके हैं सोयाबीन तेल के दाम, आगे और बढ़ने की आशंका, जानें क्यों और कितना बढ़ेगा रसोई का बजट

GAIL का शेयरधारकों को तोहफा, FY 2021-22 के लिए मिलेगा 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget