एक्सप्लोरर

Adani Realty: अडानी ने लगाई एलएंडटी से बड़ी बोली, धारावी के बाद मिलने वाला है मुंबई में एक और बड़ा रियल्टी प्रोजेक्ट

Bandra Reclamation Project: अडानी समूह के पास पहले से ही मुंबई का धारावी प्रोजेक्ट है. अब समूह की रियल्टी कंपनी को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है...

अडानी समूह को धारावी के बाद मुंबई में एक और अहम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है. खबरों की मानें तो बांद्रो रिक्लेमेशन में स्थित एमएसआरडीसी के 24 एकड़ के भूखंड को पुनर्विकसित करने का प्रोजेक्ट अडानी को मिल सकता है, क्योंकि अडानी रियल्टी ने उसके लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है.

लार्सन एंड टुब्रो से था मुकाबला

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह की रियल एस्टेट कंपनी अडानी रियल्टी ने महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी एमएसआरडीसी के प्रोजेक्ट के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है. एमएसआरडीसी का 24 एकड़ का भूखंड प्राइम लोकेशन पर स्थित है और बांद्रा-वर्ली सी लिंक के पास है. प्रोजेक्ट के लिए अडानी रियल्टी के अलावा सिर्फ लार्सन एंड टुब्रो ही रेस में थी.

अगले सप्ताह बोर्ड की अहम बैठक

अडानी रियल्टी ने अपनी बोली में एमएसआरडीसी को 23.15 फीसदी रेवेन्यू शेयर ऑफर किया है, जबकि प्रतिस्पर्धी एलएंडटी की बोली में 18 फीसदी राजस्व ऑफर किया गया था. इस तरह अडानी रियल्टी ने एलएंडटी की तुलना में ज्यादा आकर्षक ऑफर पेश किया है. अभी विनर का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन दोनों बोलियों को देखते हुए अडानी रियल्टी के चांसेज दिख रहे हैं. एमएसआरडीसी के बोर्ड की अगले सप्ताह होने जा रही बैठक में इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

अडानी रियल्टी के सामने ये शर्तें

अगर अडानी रियल्टी को विनर चुना जाता है तो उसके द्वारा पेश किए गए ऑफर के अनुसार उसे प्रोजेक्ट के राजस्व में से 23.15 फीसदी हिस्सा या 8000 करोड़ रुपये में से जो ज्यादा होगा, का भुगतान करना होगा. इसके अलावा अडानी रियल्टी एमएसआरडीसी को 50 हजार स्क्वेयर फीट में बना एक फर्निश्ड ऑफिस स्पेस भी देगी.

10 साल तक देने होंगे 2-2 करोड़ रुपये

सक्सेसफुल बिडर को एमएसआरडीसी की ओर से इसके लिए 10 साल का समय मिलेगा. समय की गणना भूखंड डेवलपर को हैंडओवर होने के बाद शुरू होगी. इन 10 सालों में डेवलपर एमएसआरडीसी को हर साल 2-2 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा.

अडानी समूह के पास धारावी प्रोजेक्ट

अडानी समूह की रियल्टी कंपनी के पास मुंबई का एक और बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट है. अडानी समूह को मुंबई के बीच में स्थित स्लम धारावी को नए सिरे से डेवलप करने का काम मिला हुआ है. अडानी समूह को नवंबर 2022 में धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का विनर चुना गया था. प्रोजेक्ट के तहत 600 एकड़ इलाके में फैले धारावी को पुनर्विकसित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: छत पर लगाना चाहते हैं सोलर पैनल? होम लोन के साथ बैंक करने वाले हैं फाइनेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget