एक्सप्लोरर

Paytm: पेटीएम में कहीं खुशी-कहीं गम, किसी को मिल रही पिंक स्लिप तो कोई ले जा रहा बोनस

Jobs Layoffs: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगे बैन के बाद मार्च तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया है. इसके चलते उसे छंटनी करनी पड़ रही है. साथ ही कंपनी ने बोनस देने का ऐलान भी किया है.

Jobs Layoffs: फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) में इन दिनों अजीब सा माहौल है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई के बाद संकट का सामना कर रही कंपनी में एक तरफ तो बोनस बांटे जा रहे हैं और दूसरी तरफ छंटनी की प्रक्रिया भी जारी है. इससे कर्मचारियों में भय और खुशी का माहौल है. 

छंटनी का शिकार हुए लोगों के प्लेसमेंट में पेटीएम कर रही मदद 

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) अपने वर्कफोर्स में लगतार कटौती कर रही है. कंपनी ने इसे रीस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया का हिस्सा बताया है. हालांकि, अभी तक छंटनी की सही संख्या का पता नहीं चल सका है. कंपनी ने सोमवार को कहा है कि वह छंटनी का शिकार हो रहे लोगों को हर तरह का सपोर्ट कर रही है. इनके प्लेसमेंट की व्यवस्था भी करवाई जा रही है. कई लोगों ने खुद ही इस्तीफा दिया है. पेटीएम का एचआर डिपार्टमेंट उन सभी 30 कंपनियों के संपर्क में है, जो इस समय हायरिंग कर रही हैं. 

बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दिया जा रहा बोनस

मार्च, 2024 तिमाही के अंत तक पेटीएम सेल्स कर्मचारियों की संख्या में लगभग 3500 की कमी आई थी. पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगने के बाद सेल्स टीम की संख्या घटकर 36,521 रह गई थी. इसके साथ ही पेटीएम ने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान भी किया है. कंपनी ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को बोनस देकर उनको प्रोत्साहित भी किया जा रहा है. यह बोनस कितने लोगों को दिया गया है इसकी कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई गई है. 

मार्च तिमाही में घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये पहुंचा 

आरबीआई ने जनवरी में कई नियमों के उल्लंघन के आरोप में पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर डिपॉजिट, क्रेडिट ट्रांजेक्शन और टॉप अप लेने का बैन लगा दिया था. इसके चलते पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट, वॉलेट और फास्टैग पर 15 मार्च से रोक लग गई थी. इसके चलते कंपनी को जनवरी-मार्च तिमाही में 550 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. एक साल पहले की समान अवधि में पेटीएम का घाटा 167.5 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें 

Mutual Fund: इक्विटी म्युचुअल फंड ने बनाया रिकॉर्ड, 34 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा आया इनवेस्टमेंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget