एक्सप्लोरर

Paytm Update: पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट के बाद फाउंडर विजय शेखर शर्मा से छिन गया अरबपति होने का तमगा

Paytm Share Price: आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयर में 24 फीसदी की गिरावट आई है. फोर्ब्स के मुताबिक विजय शेखर शर्मा की संपत्ति 999 मिलियन डॉलर यानि 7600 करोड़ रुपये रह गई है

Paytm Share Update: पेटीएम के शेयर में गिरावट के चलते निवेशकों को तो भारी नुकसान हुआ ही है लेकिन शेयर में सुमानी के तलते कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा पर से अरबपति होने का तमगा छिन गया है. फोर्ब्स डाटा से ये बात सामने आई है. 

घट गई पेटीएम फाउंडर की संपत्ति
फोर्ब्स के मुताबिक विजय शेखर शर्मा की संपत्ति 999 मिलियन डॉलर यानि 7600 करोड़ रुपये रह गई है जो पेटीएम के आईपीओ आने से पहले 2.35 बिलियन डॉलर यानि 17,800 करोड़ रुपये थी. पेटीएम के शेयर में गिरावट के चलते विजय शेखर शर्मा की संपत्ति 10,000 करोड़ रुपये घट गई है. 18 नवंबर को पेटीएम के स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से हर दिन 86 करोड़ रुपये का नुकसान उटाना पड़ा है. 

पेटीएम ने किया निराश 
स्टॉक एक्सचेंज के दिन से पेटीएम के शेयर में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ है और शेयर में 70 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. 2150 रुपये के आईपीओ प्राइस से शेयर 584 रुपये के स्तर तक जा लुढ़का. पेटीएम जब आईपीओ लेकर आई थी तब उसका मार्केट कैपिटाईजेशन 1,39,000 करोड़ रुपये था जो अब घटकर 40000 करोड़ रुपये के करीब आ चुका है. यानि आईपीओ लॉन्च होने के सेमय से एक लाख करोड़ रुपया मार्केट कैपिटाईजेशन घट चुका है. आपको बता दें पेटीएम आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा 18,800 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

आरबीआई की कार्रवाई के बाद फिसला पेटीएम 
आरबीआई (RBI) ने पेटीएम पेंमेंट्स बैंक ( Paytm Payments Bank) पर नए ग्राहकों  ( New Customer)को जोड़ने पर रोक लगा दी जिसके बाद पेटीएम के शेयर की पिटाई हुई है. आरबीआई ने आदेश दिया है  पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड अब नए ग्राहकों को आईटी लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आरबीआई से अनुमति मिलने पर ही अब नए ग्राहक जोड़ सकेगा. वहीं पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने इन खबरों का खंडन किया है कि नए ग्राहकों को जोड़ने पर आरबीआई द्वारा लगाया प्रतिबंध चीनी कंपनियों को डाटा लीक करने के चलते लगाया गया है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Crude Oil Update: भारत रूस से कच्चा तेल खरीदने की तैयारी में, रूस ने सस्ते दामों पर बेचने का दिया ऑफर

LIC IPO पर सवाल ! केरल विधानसभा ने LIC के IPO के खिलाफ आम सहमति से प्रस्ताव पारित किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
Embed widget