एक्सप्लोरर

Paytm: पेटीएम ने एसबीआई को चुना अपना साथी, मिलने वाले हैं करोड़ों नए ग्राहक

Paytm UPI Business: पेटीएम ने यूपीआई बिजनेस के लिए देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई से हाथ मिला लिया है. अभी तक यह काम पेटीएम पेमेंट्स बैंक किया करता था. उसे जल्द टीपीएपी लाइसेंस भी दिया जा सकता है.

Paytm UPI Business: संकट में फंसी फिनटेक कंपनी पेटीएम ने आखिरकार 15 मार्च की डेडलाइन से पहले अपना पार्टनर बैंक चुन लिया है. पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से हाथ मिलाया है. पेटीएम का यूपीआई बिजनेस अभी तक उसकी सब्सिडयरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर निर्भर था. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा पेमेंट्स बैंक पर बिजनेस बैन लगाने के बाद से पेटीएम किसी पार्टनर बैंक की तलाश में थी. अब एसबीआई के साथ मिलकर पेटीएम थर्ड पार्टी एप प्रोवाइडर (TPAP) बन सकेगी. 

ओसीएल ने नोडल अकाउंट एक्सिस बैंक को सौंपा

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट मुताबिक, इससे पहले पेटीएम ने एक्सिस बैंक, यस बैंक और एचडीएफसी बैंक के साथ टीपीएपी पार्टनरशिप के लिए हाथ मिलाया था. एक दिन पहले आई रिपोर्ट में यही बैंक पेटीएम के साथ गठजोड़ करने की दिशा में सबसे आगे बताए जा रहे थे. पिछले महीने वन 97 कम्युनिकेशंस (OCL) ने अपना नोडल या एस्क्रो अकाउंट एक्सिस बैंक को सौंप दिया था. कंपनी ने इसकी जानकारी बीएसई को भी दी थी. इसकी मदद से पेटीएम के जरिए डिजिटल पेमेंट स्वीकार कर रहे मर्चेंट्स 15 मार्च की डेडलाइन के बाद भी काम कर सकेंगे.

15 मार्च तक पेटीएम को मिल जाएगा लाइसेंस

उम्मीद जताई जा रही है कि नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) भी 15 मार्च तक पेटीएम को टीपीएपी लाइसेंस दे देगी. इस लाइसेंस के मिल जाने के बाद कस्टमर पेटीएम यूपीआई का आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे. पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपना कामकाज 15 मार्च के बाद बंद करना पड़ेगा. सूत्रों ने रायटर्स को बताया कि लगभग सारी जांच पूरी हो चुकी हैं. डेडलाइन खत्म होने से पहले पेटीएम के हाथों में टीपीएपी लाइसेंस होगा. हालांकि, बैंकों के साथ इंटीग्रेशन में एक महीने से भी ज्यादा समय लग सकता है.

22 कंपनियों के पास है टीपीएपी लाइसेंस

टीपीएपी को एनपीसीआई और पार्टनर बैंकों की गाइडलाइन का पालन करना पड़ता है. साथ ही यूपीआई ट्रांजेक्शन के संबंध में आरबीआई और एनपीसीआई के साथ डेटा, इंफॉर्मेशन और सिस्टम की जानकारी साझा करनी पड़ती है. फिलहाल देश में अमेजन पे, गूगल पे, मोबीक्विक और व्हाट्सएप समेत 22 कंपनियों के पास टीपीएपी लाइसेंस है. इनमें से ज्यादातर यूपीआई प्लेयर्स का पार्टनर एक्सिस बैंक है. पेटीएम देश का तीसरा सबसे बड़ा यूपीआई पेमेंट्स ऐप है. फरवरी में कंपनी ने लगभग 1.65 लाख करोड़ रुपये के 1.41 अरब ट्रांजेक्शन प्रोसेस किए थे. फोनपे और गूगल पे यूपीआई पेमेंट सेगमेंट के दो सबसे बड़े खिलाड़ी हैं.

ये भी पढ़ें 

Gold Loan: गोल्ड लोन पोर्टफोलियो का रिव्यू करें सभी सरकारी बैंक, वित्त मंत्रालय का आया हुकुम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget