एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: क्या नहीं आएगा 8वां वेतन आयोग? ताजा अपडेट से मिल रहे ये बड़े संकेत!

Pay Commission: ऐसी खबर आ रही है कि केंद्र सरकार देश में वेतन आयोग को खत्म कर देगी. इस हिसाब से 7वां वेतन आयोग ही आखिरी हो गया है. हालाकि आगे ये होगा नया इंक्रीमेंट फॉर्मूला.

New Increment Formula: 8वें वेतन आयोग (Pay Commission) को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के सूत्रों के हवाले से आई एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कोई नया वेतन आयोग लाए जाने की तैयारी नहीं है. यानी उन्हें 7वें वेतन आयोग के आधार पर ही वेतन मिलता रहेगा.

देश में केंद्र सरकार के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के आधार पर वेतन दिया जाता है, जिसमें शामिल महंगाई भत्ते में सालाना बढ़ोतरी की जाती है. हाल ही में सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) को तीन प्रतिशत बढ़ाकर 31 से 34 प्रतिशत कर दिया है. जिसके चलते कर्मचारियों के वेतन में बड़ा उछाल आया है.

डीए बढ़ाने की तैयारी

इसके साथ ही ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए सरकार जुलाई-अगस्त में केंद्रीय कर्मियों के डीए में और इजाफा कर सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की पूरी संभावना है कि केंद्रीय कर्मियों के लिए सातवां वेतन आयोग ही आखिरी हो. यानी आठवां वेतन आयोग आए ही नहीं.

इन संभावनाओं के बीच सरकार कर्मचारियों के वेतन में इजाफे के लिए नया फॉर्मूला ढूंढ़ रही है. सूत्रों के अनुसार, नए फॉर्मूले के तहत कर्मचारियों का वेतन उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर बढ़ेगा. हालांकि, अभी इस योजना पर मुहर नहीं लगी है बल्कि इस दिशा में विचार किया जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया कि इस फॉर्मूले के तहत 50 प्रतिशत डीए होने पर वेतन अपने आप बढ़ जाएगा.

इन पर होगा असर

केंद्र सरकार इस तरह का कोई नियम लाती है तो इस फैसले का असर 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. हालांकि इसका सबसे सकारात्मक असर निम्न स्तर के कर्मचारियों को होगा. हालांकि, अभी इस बारे में सरकार की ओर से किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस पर काम जारी है, साथ ही सरकार की आठवें वेतन आयोग को लाने की कोई योजना नहीं है.

ये भी पढ़ें

LIC Jeevan Labh: जानिए ये शानदार स्कीम, यहां रोज 10 रुपये से भी कम के निवेश पर मिलेंगे 17 लाख

UPI Payment: बिना इंटरनेट के भी फीचर फोन से कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट, जानें पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?
दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?
100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget