एक्सप्लोरर

GST on Paratha: थाली के पराठे पर रोटी से ज्यादा देना होगा जीएसटी, जानें क्या है मामला

GST on Paratha: पराठे और रोटी कारोबार से जुड़ी कंपनियों की ये ही दलील थी कि पराठे और रोटी दोनों ही गेहूं के आटे से बनते हैं तो इन पर समान जीएसटी होनी चाहिए. जानिए आखिर सारा मामला क्या है.

GST on Paratha: क्या आपने कभी जाना है कि आपके रोटी, पराठे (GST on Roti Paratha) की कीमतों को लेकर भी एक लड़ाई छिड़ी हुई है. फिलहाल तो काम की खबर ये है कि अगर आप पराठे खाते हैं तो वो रोटी से ज्यादा महंगे पड़ने वाले हैं. अगर आप चौंक गए तो यहां जानें क्या है पूरा मामला...

दरअसल गुजरात की अपीलेट अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (AAAR) के मुताबिक आपको रेडी टू कुक पराठा खाने के लिए ज्यादा जीएसटी चुकाना पड़ेगा यानी ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. रेडी टू कुक रोटी आपको सस्ती पड़ेगी और पराठा महंगा पड़ेगा इसकी वजह है कि रोटी पर 5 फीसदी तो पराठे पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी देना होगा. अहमदाबाद की कंपनी वाडीलाल इंडस्ट्रीज ने रोटी-पराठे पर समान जीएसटी की अपील की थी जिस पर यह फैसला दिया गया है. हालांकि फ्रोजन पराठे और रोटी या रेडी टू ईट कारोबार से जुड़ी कंपनियों की ये ही दलील थी कि पराठे और रोटी दोनों ही गेहूं के आटे से बनते हैं तो इन पर समान जीएसटी होनी चाहिए.

गुजरात जीएसटी प्राधिकरण ने कहा कि रोटी रेडी टू ईट जबकि कंपनी का पराठा रेडी टू कुक है. टैक्स प्राधिकारियों का साफ मत है कि पराठा रोटी से अलग है लिहाजा इस पर जीएसटी भी अलग लगेगा. पराठा घी या मक्खन के बगैर नहीं बन सकता है. घी लगी हुई रोटी या पराठा पर 18 फीसदी की दर से टैक्स वसूलना ठीक है क्योंकि ये घी या मक्खन की मदद से बनते हैं जो ज्यादा जीएसटी आकर्षित करता है.

दरअसल ये पूरा मामला तब चर्चा में आया जब अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग्स की अहमदाबाद बेंच ने कह दिया था कि फ्रोजन पराठे पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया जाए. वाडीलाल इंडस्ट्रीज ने इसके खिलाफ अपीलेट अथॉरिटी में अपील की. इसने एएआर के फैसले को सही ठहराया और अब पराठे पर 18 फीसदी जीएसटी बरकरार रहेगा. 

वाडीलाल इंडस्ट्रीज का कहना था कि रोटी पराठे दोनों ही गेहूं के आटे और पानी से बनते हैं लिहाजा इन पर जीएसटी समान हो लेकिन अपीलेट अथॉरिटी ने कहा कि वाडीलाल के मालाबार पराठे में आटे की मात्रा 62 फीसदी और मिक्स्ड वेजिटेबिल पराठे में 32 फीसदी होती है. इसके साथ आलू, मूली, प्याज, वेजिटेबिल ऑयल, नमक का भी समावेश होता है, लिहाजा इसपर 5 फीसदी नहीं 18 फीसदी ही जीएसटी लगेगा. 

गुजरात के एएएआर (Appellate Authority For Advance Ruling) ने कहा है कि पराठा वैसे भी रोटी/चपाती/खाखड़ा की तरह नहीं और अगर फ्रोजेन पराठा (यानी खाने के पहले 3-4 मिनट तक गरम करना होगा) तो बिल्कुल ही नहीं, लिहाजा उस पर 5 फीसदी नहीं, बल्कि 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा. इसके पहले केरल एएआर (Authority for Advance Ruling) ने मालाबार क्लासिक परोटे पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगाने का निर्णय दिया, तो महाराष्ट्र एएआर और कर्नाटक एएएआर की राय में 18 फीसदी की दर सही नहीं थी. 

ये भी पढ़ें

WPI: सितंबर में महंगाई से मामूली राहत, थोक महंगाई दर 12.41 फीसदी से घटकर 10.70 फीसदी पर आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?
3 करोड़ की नौकरी छोड़ किराना स्टोर चला रहा IIT गोल्ड मेडलिस्ट, कारण सुन विवेक को सलाम करेंगे आप
3 करोड़ की नौकरी छोड़ किराना स्टोर चला रहा IIT गोल्ड मेडलिस्ट, कारण सुन विवेक को सलाम करेंगे आप
Bhutan E20 News: क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार के बयान ने कर दिया सबकुछ साफ, जानें क्या कहा
क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार के बयान ने कर दिया सबकुछ साफ, जानें क्या कहा
LPG पर बड़ी खबर, सरकार ने LNG सप्लाई पर लगा बैन हटाया, होर्मुज से भारत में दौड़ेगी गैस
LPG पर बड़ी खबर, सरकार ने LNG सप्लाई पर लगा बैन हटाया, होर्मुज से भारत में दौड़ेगी गैस

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget