एक्सप्लोरर

PAN Linking: ज्यादा टीडीएस कटौती से बचने का आखिरी मौका, आपके पास सिर्फ आज भर समय

PAN-Aadhaar Linking: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आधार के साथ पैन को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है. ऐसा नहीं करने पर टैक्सपेयर्स को ज्यादा टीडीएस कटौती का सामना करना होगा...

सभी टैक्सपेयर्स के लिए आज का दिन अहम है. अभी कई टैक्सपेयर्स को ज्यादा टीडीएस की कटौती की समस्या आ रही है. ऐसे टैक्सपेयर्स के पास टीडीएस की अधिक कटौती से बचने का आज आखिरी मौका है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसके लिए टैक्सपेयर्स को अलर्ट भी किया है.

आधार के साथ लिंक करना अनिवार्य

दरअसल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन को आधार कार्ड के साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए 31 मई 2024 डेडलाइन है. जिन लोगों ने अपने पैन को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं किया है, उन्हें अधिक टीडीएस कटौती का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में टैक्सपेयर्स के पास अधिक टीडीएस कटौती से बचने का आज आखिरी मौका है.

डिपार्टमेंट ने किया टैक्सपेयर्स को अलर्ट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 2 दिन पहले इसे लेकर टैक्सपेयर्स को अलर्ट भी किया था. डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा- सभी टैक्सपेयर ध्यान दें. अपने पैन को आधार के साथ 31 मई 2024 से पहले लिंक कर लें. अपने पैन को आधार के साथ लिंक करने से ये सुनिश्चित होता है कि आपको इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 206 एए और 206 सीसी के तहत टीडीएस की ज्यादा कटौती का सामना नहीं करना होगा.

लिंक नहीं करने पर होंगे ये नुकसान

अगर कोई टैक्सपेयर 31 मई 2024 तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करता है तो उसे कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं. सबसे बढ़ी वित्तीय ज्यादा टीडीएस कटाती से होने वाला वित्तीय नुकसान है. ऐसे टैक्सपेयर को हर ट्रांजेक्शन पर ज्यादा टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) और टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स) का भुगतान करना पड़ेगा. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि यह उपाय अनुपालन को बढ़ावा देने और टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन को व्यवस्थित बनाने के लिए है.

पैन को आधार से लिंक करने का प्रोसेस

  • सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल https://incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट करें
  • सर्विसेज मेन्यू में जाकर लिंक पैन-आधार को सेलेक्ट करें
  • पैन और आधार की जानकारियां दर्ज करें
  • कैप्चा या ओटीपी से वेरिफाई करें
  • वेरिफाई करते ही पैन और आधार लिंक हो जाएगा

ये भी पढ़ें: जीडीपी डेटा से पहले बाजार में लौटी हरियाली, खुलते ही 450 अंक चढ़ा सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget