एक्सप्लोरर

Aadhar-PAN Linking: कैसे एक्टिव कर सकते हैं अपना पैन? पेनल्टी के बाद भी करना होगा इंतजार

How to reactivate PAN: पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की डेडलाइन निकल चुकी है और जिन लोगों ने इससे पहले दोनों को लिंक नहीं किया, उनका पैन कार्ड डिएक्टिवेट हो चुका है...

पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने की डेडलाइन निकल चुकी है. इसके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सभी टैक्सपेयर को 30 जून तक का समय दिया था, जो पार हो चुका है. ऐसे में अब तक जिन लोगों ने पैन को आधार के साथ लिंक नहीं कराया है, उनका पैन डिएक्टिवेट हो चुका है. चूंकि पैन कई काम में बेहद जरूरी है, इस कारण इसको दोबारा एक्टिवेट करा लेना भी जरूरी है.

जानें पैन को कैसे करें एक्टिवेट

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपना बंद पैन कार्ड कैसे दोबारा चालू करा सकते हैं? इसके लिए आपको कितनी पेनल्टी देनी होगी? पैन को दोबारा चालू होने में कितना समय लगने वाला है? ये सब जानने से पहले आपको कुछ और चीजें भी बता दें, जैसे कि पैन कार्ड को एक्टिवेट नहीं कराने पर क्या नुकसान हो सकते हैं? पैन कार्ड नहीं होने से किन कामों में दिक्कतें आ सकती हैं?

पैन नहीं होने के नुकसान

पैन कार्ड आज के समय में बहुत जरूरी दस्तावेज हो गया है. अगर आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरना है तो आप बिना पैन नंबर के इसे फाइल नहीं कर सकते हैं. अगर आपने 30 जून के पहले ही रिटर्न भर दिया है तो इन मामलों में पैन कार्ड डिएक्टिवेट होने पर आपका रिफंड अटक जाएगा और जब तक आप इसे दोबारा चालू नहीं कराते हैं, तब तक के लिए रिटर्न के पैसे पर आपको ब्याज भी नहीं मिलेगा.

यहां भी जरूरी हो जाता है पैन

इसके अलावा भी पैन कार्ड के नहीं होने से कई नुकसान होने वाले हैं. जिन लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है या पैन कार्ड डिएक्टिवेट हो गया है, उन्हें हर बार ज्यादा टीडीएस देना होगा. अगर आप 50 हजार से ज्यादा कैश का बैंक में लेन-देन करते हैं तो वहां भी पैन कार्ड जरूरी हो जाता है. यहा तक कि 50 हजार रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी खरीदने में भी पैन की जरूरत पड़ जाती है.

इस तरह से दे सकते हैं पेनल्टी

सीबीडीटी की गाइडलाइंस के अनुसार, डेडलाइन यानी 30 जून के बाद पैन को आधार से लिंक कराने के लिए टैक्सपेयर को 1000 रुपये की पेनल्टी देनी होगी. इसका मतलब हुआ कि अगर आपका भी पैन डिएक्टिवेट हो गया है, तो अब आपको हजार रुपये देने होंगे. यह पेनल्टी जमा कराने के लिए आपको बैंक से चालान बनवाना होगा. इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल पर बताया गया है कि आप किन बैंकों से चालान बनवा सकते हैं.

एक महीने करना होगा इंतजार

बैंक से चालान बनवाने के बाद आप ऑनलाइन ही पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आपके पैन और आधार के डिटेल्स समान हों. अगर कोई गड़बड़ी है तो पहले उसे ठीक करा लें. इसके बाद आप ई-फाइलिंग पोर्टल की मदद से चंद स्टेप में अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि डेडलाइन के बाद लिंक करने पर पैन को दोबारा एक्टिवेट होने में 30 दिनों तक का समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें: टॉप 30 से बाहर होगी एचडीएफसी, इस कंपनी को मिलने वाली है जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget