एक्सप्लोरर

PAN Aadhaar Linking: 13 करोड़ लोगों ने अभी तक पैन को आधार से नहीं कराया लिंक, यहां जानें इसका आसान प्रोसेस

PAN Aadhaar Card Link: CBDT के अध्यक्ष ने यह जानकारी दी है कि अबतक 12 करोड़ ऐसे पैन कार्ड होल्डर्स हैं जिन्होंने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है. जानें दोनों को लिंक करने का आसान प्रोसेस.

PAN Aadhaar Card Link: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Tax) के चेयरपर्सन नितिन गुप्ता ने रविवार को जानकारी देते हुए मीडिया को बताया है कि अब तक 61 करोड़ पैन कार्ड होल्डर्स में से 48 करोड़ लोगों ने अपने पैन को आधार से लिंक (PAN Aadhaar Link) कर दिया है. वहीं कुल 13 करोड़ ऐसे लोग भी है जिन्होंने आधार को पैन से अबतक लिंक नहीं किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग 31 मार्च 2023 की डेडलाइन तक (PAN Aadhaar Link Deadline) आधार को पैन से लिंक नहीं कराएंगे उन्हें कई पैन कार्ड से जुड़े बिजनेस के बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे.

CBDT के चेयरमैन ने कही यह बात

बजट 2023 (Budget 2023) के बाद पीटीआई को इंटरव्यू देते हुए CBDT के चेयरमैन ने कहा कि अब तक देश में 61 करोड़ नागरिकों को पैन कार्ड इनकम टैक्स द्वारा जारी किया जा चुका है. इसमें से कुल 48 करोड़ लोगों ने अपने पैन को आधार से लिंक कर दिया है. वहीं 13 करोड़ ऐसे लोग है जिन्होंने अभी तक इस काम को पूरा नहीं किया है. ऐसे में हम लगातार लोगों को यह सलाह दे रहे हैं कि वह इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर दें. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह कई तरह की पैन संबंधित सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे.

पैन को आधार से लिंक करना है अनिवार्य

आपको बता दें कि पहले भी सरकार कई बार पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card)  को लिंक करने की डेडलाइन कई बार आगे बढ़ा चुकी है. सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि पैन और आधार को 31 मार्च, 2023 तक लिंक करना अनिवार्य है. अगर यह दोनों लिंक नहीं होंगे तो पैन कार्ड तो निष्क्रिय माना जाएगा. ऐसी स्थिति में आप न तो इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return)  दाखिल कर पाएंगे और  न ही कोई फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर पाएंगे. इसके साथ ही आपको बैंक खाता खुलवाने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. अगर आप 31 मार्च के बाद पैन और आधार को लिंक कराते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा. वहीं आज से लेकर 31 मार्च तक यह काम करने पर आपको 1,000 रुपये का ही शुल्क देना होगा. अगर आपने भी अभी तक पैन और आधार को लिंक नहीं किया है तो हम आपको इसके आसान प्रोसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

पैन कार्ड को आधार से कैसे करें लिंक-

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें.
  • इसके बाद बाई तरफ आपको Quick सेक्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें.
  • नए विंडो पर आपको आधार डिटेल, पैन और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • ‘I validate my Aadhar details’ के विकल्प पर क्लिक करें.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज कर सबमिट कर दें.
  • जुर्माना भरने के बाद आपके पैन को आधार से लिंक कर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

PM Mudra Yojana के तहत 1 लाख का लोन पाने के लिए क्या खर्च करने होंगे 1750 रुपये? जानें स्कीम के डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget