एक्सप्लोरर

PM Mudra Yojana के तहत 1 लाख का लोन पाने के लिए क्या खर्च करने होंगे 1750 रुपये? जानें स्कीम के डिटेल्स

PM Mudra Loan: केंद्र सरकार युवाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए पीएम मुद्रा लोन के तहत 10 लाख रुपये का गारंटी फ्री लोन देती है.

PM Mudra Loan: केंद्र सरकार देश के हर वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं लॉन्च (Government Schemes) करती रहती है. उन्हीं में से एक योजना का नाम है पीएम मुद्रा योजना. इस स्कीम के तहत सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को बिना गारंटी लोन (Collateral Free Loan) देती है. इस योजना को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जाते हैं. ऐसे में इन दावों पर विश्वास करने से पहले उनकी सच्चाई जान लेना बहुत जरूरी है. आजकल सोशल मीडिया पर एक सरकारी लेटर वायरल हो रहा है. इस लेटर में दावा किया जा रहा है कि अगर आप पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Loan) के तहत 1 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 1,750 रुपये खर्च करने होंगे. अगर आपने भी यह लेटर देखा है तो इस पर विश्वास करने से पहले इसकी सच्चाई जान लें. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) इस वायरल हो रहे लेटर का फैक्ट चेक किया है. आइए हम आपको बताते हैं कि इस लेटर की सच्चाई क्या है-

क्या है वायरल हो रहे लेटर की सच्चाई?

पीआईबी ने इस वायरल (PIB Fact Check) हो रहे लेटर का फैक्ट चेक करके बताया है कि यह लेटर पूरी तरीके से फेक है. इसके साथ ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में ट्वीट करके जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इस तरह का कोई लेटर जारी नहीं किया है. सरकार पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन अप्रूव करने के लिए किसी तरह का अलग से शुल्क नहीं ले रही हैं. ऐसे में आप इस तरह के फर्जी लेटर पर विश्वास करके किसी तरह का शुल्क जमा न करें.

पीएम मुद्रा योजना क्या है?

बता दें कि मोदी सरकार लोगों को खुद का कारोबार शुरू करने के लिए पीएम मुद्रा योजना के तहत 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देती है. सरकार इस लोन को कुल तीन कैटेगरी में देती है. पहली कैटेगरी है शिशु लोन जिसमें 50,000 रुपये तक का लोन होता है. वहीं दूसरी कैटेगरी है किशोर लोन जिसमें 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख तक की राशि मिलती है. वहीं तीसरी कैटेगरी है तरुण लोन जिसमें में सरकार 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देती है.

कोई भी वायरल खबरों का करवा सकता है फैक्ट चेक-

अगर आपको सोशल मीडिया यूज करते वक्त कोई खबर गलत लग रही है तो आप इसका फैक्ट चेक करवा सकते हैं. इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

LIC Policy: LIC की इस खास पॉलिसी में महिलाएं निवेश कर पाएं 8 लाख रुपये का रिटर्न, जानें योजना के डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal
Pappu Yadav Arrested: धोखाधड़ी का मामला, Pappu Yadav पर संकट बढ़ा... | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
Embed widget